01:15 AM, 30-Jun-2022
शिवसेना के बागी विधायक बालाजी किनिकर को मिली जान से मारने की धमकी
एकनाथ शिंदे गुट में शामिल शिवसेना के बागी विधायक बालाजी किनिकर को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
12:54 AM, 30-Jun-2022
मातोश्री पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम के रूप में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अपने आवास मातोश्री पहुंचे। वहीं राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा है।
12:46 AM, 30-Jun-2022
ताज होटल पहुंचे बागी विधायक
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शिवसेना के बागी विधायकों के साथ पणजी के ताज होटल पहुंचे।
12:28 AM, 30-Jun-2022
मंदिर पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए।
12:25 AM, 30-Jun-2022
मुंबई महापालिका अभी बाकी है
भाजपा मुंबई ने ट्वीट कर लिखा कि यह तो झांकी है.... मुंबई महापालिका अभी बाकी है...!
12:08 AM, 30-Jun-2022
राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया
राजभवन ने बयान जारी कर बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उद्धव को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है।
11:48 PM, 29-Jun-2022
उद्धव ठाकरे ने राजभवन में औपचारिक रूप से दिया इस्तीफा
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राजभवन में सौंपा और वह राजभवन से निकल चुके हैं।
11:34 PM, 29-Jun-2022
खुद कार चलाकर राजभवन पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे खुद कार चलाकर राजभवन पहुंचे हैं। ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। इस समय उनके साथ आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं। वहीं राजभवन के बाहर बारिश हो रही है और बड़ी संख्या में सड़कों पर शिवसैनिक भी मौजूद हैं।
11:33 PM, 29-Jun-2022
चंद्रकांत पाटिल बोले- बागी विधायक शपथ ग्रहण के दिन आएं
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि जो (शिवसेना के बागी विधायक) कल मुंबई पहुंच रहे थे, मैं उनसे कल नहीं आने का आग्रह करता हूं, वे शपथ ग्रहण के दिन आएं।
11:31 PM, 29-Jun-2022
देवेंद्र फडणवीस- हम आपको कल सब कुछ बताएंगे।
महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस हम आपको कल सब कुछ बताएंगे।
11:16 PM, 29-Jun-2022
खुद कार चलाकर राजभवन के लिए रवाना हुए उद्धव ठाकरे। साथ में आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे भी मौजूद।
11:13 PM, 29-Jun-2022
उद्धव ठाकरे राजभवन के लिए रवाना
उद्धव ठाकरे अपने आवास मातोश्री से निकले और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन रवाना हुए।
10:56 PM, 29-Jun-2022
शिवसेना नेता राजभवन पहुंचे
शिवसेना नेता नीलम गोरहे, विनायक राउत और मिलिंद नार्वेकर राजभवन पहुंचे।
10:19 PM, 29-Jun-2022
शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंचे
शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंचे। हालांकि उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब कल विधानसभा में बहुमत परीक्षण के आसार नहीं हैं।
10:07 PM, 29-Jun-2022
देवेंद्र फडणवीस पहुंचे होटल ताज
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पार्टी के अन्य नेता मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में एक विधायक बैठक के लिए पहुंचे। उद्धव के इस्तीफा देते ही यहां जश्न का दौर शुरू हो गया।