लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

उपचुनाव 2022 परिणाम Live: बंगाल में बाबुल और शत्रुघ्न की बड़ी जीत, बिहार में आरजेडी का परचम, भाजपा खाली हाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Apr 2022 04:40 PM IST
Bypoll Election Result 2022 Live: West Bengal, Bihar, Chhattisgarh, Maharashtra, shatrughan sinha, Babul supriyo, asansol by election result, bochaha, ballygunge, kolhapur,khairagarh
शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को मिला टिकट - फोटो : पीटीआई

खास बातें

आज देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आ गए हैं। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हुई, वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल की आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। उपचुनाव परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

लाइव अपडेट

04:40 PM, 16-Apr-2022
शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पहले कुछ जगहों पर 'खेला होबे' ईवीएम के साथ होता था, लेकिन यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बिना किसी डर के होते हैं। यह जीत टीएमसी, सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है। उन्होंने कहा कि बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक 2024 के चुनावों में गेम-चेंजर होंगी।
02:48 PM, 16-Apr-2022

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस जीती

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री जाधव ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि भाजपा के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुए।
02:48 PM, 16-Apr-2022

हमारी तरफ से कुछ कमियां थीं जिसके कारण हम हारे: अग्निमित्रा पॉल

 हार के बाद भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हमारी तरफ से कुछ कमियां थीं जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। जनता का फैसला मान्य होगा। कुछ स्थानों पर धांधली के कुछ मामले देखे गए लेकिन केंद्रीय बलों ने वास्तव में अच्छा काम किया। हम आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बालीगंज में बाबुल सुप्रियो की जीत का अनुमान था, केया घोष ने बड़ी लड़ाई लड़ी। हम पुलिस, प्रशासन और चुनाव आयोग से राज्य में हिंसा पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
02:43 PM, 16-Apr-2022

मैंने भाजपा के लिए दो गोल किए थे अब टीएमसी के लिए 10 गोल करूंगा: बाबुल

बंगाल के बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं जिस पार्टी में रहता हूं, उस पार्टी के लिए जान भी देता हूं। मुझे यह साबित करने की ज़रुरत नहीं। पहले मैंने भाजपा के लिए 2 गोल किए, अब मैं TMC के लिए 10 गोल करूंगा। 20,000 ज़्यादा वोटों से मिली जीत को मैं ममता बनर्जी और TMC संगठन को समर्पित करता हूं।
02:42 PM, 16-Apr-2022

बंगाल में शत्रुघ्न और बाबुल की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने करीब 20 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार केया घोष को हराया। वहीं आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने एक लाख से अधिक मतों से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को हरा दिया है।
01:58 PM, 16-Apr-2022

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लोकसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक के आए रुझानों के मुताबिक टीएमसी काफी आगे चल रही है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के सामने जश्न मनाया।
विज्ञापन
01:45 PM, 16-Apr-2022

आरजेडी के अमर पासवान ने जीती बोचहां विधानसभा सीट

आरजेडी के अमर पासवान ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को  36,653 मतों के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।
01:38 PM, 16-Apr-2022

ममता बनर्जी ने जनता को किया धन्यवाद

आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में जीत के काफी करीब पहुंचने के बाद टीएमसी की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में भारी बहुमत देने के लिए आपलोगों को धन्यवाद
12:27 PM, 16-Apr-2022

शत्रुघ्न सिन्हा 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे

टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे चल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग के  ताजा आंकड़े के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा को अब तक कुल 3,27,631 वोट मिले हैं वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को अब तक कुल 1,89,358 वोट मिले हैं।
12:22 PM, 16-Apr-2022

बोचाहां में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान 21,049 वोटों से आगे

बिहार की बोचहां विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान, भाजपा की बेबी कुमारी से 21,049 वोटों से आगे चल रहे हैं।
11:55 AM, 16-Apr-2022

शत्रुघ्न सिन्हा 91 हजार वोटों से आगे, बाबुल सुप्रियो भी जीत की ओर

टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से 91 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। वहीं बालीगंज से बाबुल सुप्रियो काफी आगे चल रहे हैं।
11:15 AM, 16-Apr-2022

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 25 हजार वोटों से आगे

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा की अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं।
10:28 AM, 16-Apr-2022

भाजपा सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त

देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।
10:20 AM, 16-Apr-2022

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
10:15 AM, 16-Apr-2022

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा में कांग्रेस ने ली बढ़त

चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed