10:40 PM, 07-Feb-2023
सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कियारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंड से ये फोटोज शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है।''
10:04 PM, 07-Feb-2023
रिसेप्शन की जानकारी आई सामने
सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन को लेकर भी जानकारियां सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 8 फरवरी को प्राइवेट जेट से दिल्ली जाएंगे। यहां दोनों अपने करीबी रिश्तेदारों को 9 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी देंगे।
08:24 PM, 07-Feb-2023
इसी मंडप में सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे
सिद्धार्थ-कियारा की शादी के मंडप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
06:47 PM, 07-Feb-2023
होटल के अंदर से आने लगे हैं शादी से जुड़े अपडेट्स
06:18 PM, 07-Feb-2023
हैंडसम लग रहे थे दूल्हे राजा
सिद्धार्थ-कियारा सात फेरे लेकर पति पत्नी बन चुके हैं। यह शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में हुई। इस बीच अब शादी को लेकर होटल के अंदर से जानकारियां सामने आने लगी हैं। शादी समपन्न होने के बाद एक बैंड वाले ने बताया कि दूल्हे के रूप में सिद्धार्थ बहुत हैंडसम लग रहे थे।
05:27 PM, 07-Feb-2023
सिल्वर कलर के आउटफिट में सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे
कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी के लिए सिल्वर कलर के आउटफिट को चुना था। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही थी।
05:12 PM, 07-Feb-2023
सिद्धार्थ-कियारा ने लिए सात फेरे
सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के सात फेरे ले लिए हैं। सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। अब दोनों पति पत्नी बन चुके हैं।
04:33 PM, 07-Feb-2023
दुल्हे ने मारी धमाकेदार एंट्री
जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस से शादी की शहनाईयों और अंदर होती हलचल की आवाज बाहर सुनाई दे रही है। बता दें रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में दूल्हे यानी सिद्धार्थ की एंट्री हो गई है। सिद्धार्थ ने 'साजन जी घर आए' गाने पर मंडप में एंट्री ली है।
04:16 PM, 07-Feb-2023
संगीत के दौरान बिगड़ी थी सिद्धार्थ के पिता की तबीयत!
सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीत के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी। अभिनेता को उल्टी शुरू हो गई थी, जिसके कारण डॉक्टर की सलाह लेने पड़ी थी।
04:05 PM, 07-Feb-2023
सूर्यगढ़ पैलेज पहुंचे गिफ्ट
सिड और कियारा की शादी के लिए गिफ्ट सूर्यगढ़ पैलेस पहुंचने लगे हैं। गिफ्ट्स से भरा एक ट्रक सूर्यगढ़ पैलेज के बाहर देखा गया है।
03:20 PM, 07-Feb-2023
फेरों से पहले मंडप की तस्वीरें वायरल
सिद्धार्थ और कियारा कुछ ही देर में सात फेरे लेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर मंडप की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें सिद्धार्थ और कियारा की शादी का वेन्यू बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि सिड-कियारा की शादी की थीम पिंक है।
03:16 PM, 07-Feb-2023
कुछ देर में होंगे सिड-कियारा के फेरे
कियारा के साथ शादी रचाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा बरात लेकर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में सात फेरे लिए जाएंगे। फेरे और वरमाला की रस्म के बाद रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पार्टी रात आठ बजे से होगी।
02:49 PM, 07-Feb-2023
गुलाबी पगड़ी पहने तैयार हुए बाराती
सिद्धार्थ और कियारा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। सूर्यगढ़ पैलेस से राजस्थानी लोक गीतों की आवाजें आ रही हैं। इसके साथ ही भी बाराती गुलाबी पगड़ी पहनक दुल्हनिया को लाने के लिए तैयार हो गए हैं।

01:50 PM, 07-Feb-2023
सिड की बारात
जल्द घोड़ी चढ़करअपनी दुल्हनिया लेने निकलेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा। सिड की बारात की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और जल्द ही वह बारात लेकर कियारा को लेने जाएंगे।
01:16 PM, 07-Feb-2023
सिड-कियारा ने सख्ती से किया नो फोन पॉलिसी का पालन
सिद्धार्थ-कियारा ने 'नो फोन पॉलेसी' का पालन करने के लिए सभी के मोबाइन फोन्स पर कवर चढ़ा दिए हैं।