04:58 PM, 28-Jun-2022
PSEB Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
पंजाब बोर्ड बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 96.96 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि 12वीं की परीक्षा में कुल 3,01,725 छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, कुल 2,92,520 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें से 97.78 फीसदी लड़कियां हैं और 96.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहींं, ट्रांसजेंडरों का सफलता प्रतिशत 90 फीसदी रहा है। यानी की इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।
03:52 PM, 28-Jun-2022
पंजाब बोर्ड रिजल्ट: कल चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि परिणाम को चेक करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर कल सुबह उपलब्ध होगा। इसके बाद वे अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
03:35 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th Result 20222 Live: परिणाम जारी हुए
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम सोमवार 27 जून, 2022 को दोपहर 3 के बाद ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।
03:31 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th result 2022: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा। छात्र संयम बनाकर रखें।
03:24 PM, 28-Jun-2022
PSEB Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'PSEB 12th Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट लें।
03:18 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th Result 2022 : इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
छात्रों को पंजाब बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। यह सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दी गई है।
03:07 PM, 28-Jun-2022
Punjab Board Result: कब जारी होंगे परिणाम?
पंजाब शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज दोपहर 3 बजे के बाद की जाएगी। छात्र किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
03:02 PM, 28-Jun-2022
pseb result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर लिंक एक्टिवेट होने के बाद चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
02:53 PM, 28-Jun-2022
PSEB class 12th term 2 result 2022: बीते साल क्या रहा था परिणाम
बीते साल पंजाब बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में कुल 96.48 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।
02:34 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th Result 2022: बीते साल मई में आए थे परिणाम
बीते साल पंजाब बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के परिणाम को मई महीने में ही जारी कर दिया था।
02:28 PM, 28-Jun-2022
PSEB Class 12 Result 2022: अप्रैल-मई में हुई थी परीक्षा
पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 22 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक आयोजित कराई गई थी।
02:18 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th Result 2022: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में 33 से अधिक अंक लाने होंगे।
02:07 PM, 28-Jun-2022
PSEB Result 2022: बुधवार से देख सकेंगे रिजल्ट
विद्यार्थी बुधवार सुबह आठ बजे से बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट देख पाएंगे। करीब 3.30 लाख विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी थी।
01:56 PM, 28-Jun-2022
Punjab School Education Board: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट आज
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे घोषित किया जाएगा। पीएसईबी बोर्ड की तरफ से वर्चुअल तरीके से रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
01:54 PM, 28-Jun-2022
himachal board result: कब हुई थी परीक्षा?
टर्म-1 परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर, 2021 में किया गया था। वहीं, इसका परिणाम फरवरी, 2022 में किया गया था।