लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

MCD Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर हमला, 'आप ने केवल भ्रष्टाचार के मॉडल दिए'

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 Dec 2022 10:35 PM IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

खास बातें

Delhi MCD Election 2022 Live News in Hindi: दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर कल मतदान होगा। 7 दिसंबर को मतगणना होगा। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, कल सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी।  यहां पढ़ें एमसीडी चुनाव से जुड़ा अपडेट...
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:30 PM, 03-Dec-2022

क्लासरूम में घोटाला, मजदूरों की मदद के नाम पर घोटाला: अनुराग ठाकुर

चारा घोटाला के बारे में सुना होगा, जिसमें जानवरों का हक खाया गया। यहां एक ऐसी सरकार है जहां एक नहीं कई घोटाले देखे जा सकते हैं। यहां हवाला घोटाला, शराब घोटाला, शिक्षा का क्लासरूम घोटाला, घोटाले का घोटाला हुआ है। यहां तक की मजदूरों की मदद के नाम पर ही घोटाला हुआ।
03:40 PM, 03-Dec-2022

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एमसीडी चुनाव से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा केजरीवाल ने मजदूरों को भी नहीं छोड़ा, मजदूरों के नाम पर लाख-करोड़ों का घोटाला किया। दिल्ली में लालू मॉडल लागू कर दिया। फर्जी नाम पता बताकर लूट लिया, कई मजदूरों का मोबाइल और पता एक।
01:43 PM, 03-Dec-2022

1983 में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

इस चुनाव में जनता पार्टी (अब भाजपा) जीतने में कामयाब हुई, जबकि वर्ष 1983 में कांग्रेस ने भाजपा को हरा दिया। वर्ष 1990 में निगम के भंग कर देने के बाद वर्ष 1997 में हुए चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2002 के चुनाव में उसे कांग्रेस ने करारी मात दी। भाजपा ने वर्ष 2007 में एक बार फिर वापसी की और उसने निगम का विभाजन होने के बाद अस्तित्व में आई तीनों नगर निगम में भी वर्ष 2012 व 2017 में भी जीत का सिलसिला जारी रखा।
 
विज्ञापन
01:15 PM, 03-Dec-2022

किसी भी दल को नहीं मिला था बहुमत

एकीकृत नगर निगम के पहली बार चुनाव वर्ष 1958 में हुए थे। इस चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। जनसंघ, कांग्रेस व अन्य दलों के पार्षद समझौता करके अलग-अलग वर्ष के दौरान निगम के महत्वपूर्ण पदों पर चुने गए थे। वर्ष 1962 के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए बहुमत प्राप्त किया। वर्ष 1967 व 1972 में जनसंघ (अब भाजपा) ने जीत हासिल की। इसके अलावा वर्ष 1977 में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 
12:21 PM, 03-Dec-2022

पहले चुनाव में किसी भी दल को नहीं मिला था बहुमत

वहीं, नगर निगम के पहले चुनाव में वर्ष 1958 के दौरान किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। आम आदमी पार्टी दूसरी बार चुनाव लड़ रही है। वर्ष 2017 में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भाजपा अपना दबदबा बना पाएगी या फिर आम आदमी पार्टी व कांग्रेस उसे रोक पाएंगी अब इसका खुलासा सात दिसंबर को होगा।
11:58 AM, 03-Dec-2022

नगर निगम चुनावों में भाजपा का रहा है दबदबा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अधिक सफलता नहीं प्राप्त करने वाली भाजपा का नगर निगम चुनाव में खूब दबदबा रहा है। इस चुनाव से पहले नगर निगम के हुए 11 चुनावों में सात बार भाजपा (जनसंघ व जनता पार्टी) ने जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस तीन बार जीतने में सफल रही। 
विज्ञापन
11:14 AM, 03-Dec-2022

लोगों के घरों में जाकर संपर्क करेंगे उम्मीदवार

वह व्यक्तिगत तौर पर इलाके में लोगों के घरों पर जाकर संपर्क करेंगे। साथ ही, इलाके के मतदाताओं से सोशल मीडिया व मोबाइल आदि माध्यमों से संपर्क साधेंगे। इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता पर्ची बांटने के बहाने लोगों से संपर्क साधने का सुझाव दिया है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को किसी भी मतदाता के घर जाने की मनाही नहीं है। इस दौरान उम्मीदवार अकेले जा सकते हैं। वे अपने साथ गाड़ियों का काफिला नहीं ले जा सकते। इसके अलावा लोगों को भी नहीं रख सकते। गाड़ी पर किसी भी प्रकार का झंडा व बैनर भी नहीं होगा। नियम तोड़ने पर उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ब्यूरो
10:32 AM, 03-Dec-2022

अब सोशल मीडिया के सहारे प्रचार

एमसीडी चुनाव में मतदाताओं को लाउडस्पीकर, जनसभाओं, रोड शो, नुक्कड़ सभाएं, डोर टू डोर आदि के माध्यम से आकर्षित करने का अभियान शुक्रवार शाम बंद हो गया, लेकिन 1349 उम्मीदवारों ने शनिवार को प्रचार करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है। 
10:14 AM, 03-Dec-2022

तड़के तीन बजे से दौड़ने लगेंगी डीटीसी की बसें

दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर कल मतदान होगा। 7 दिसंबर को मतगणना होगा। ऐसे में एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाने का फैसला लिया है। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो। मतगणना के दौरान बुधवार को भी तड़के तीन बजे बस सेवा की शुरुआत होगी। 
09:54 AM, 03-Dec-2022

MCD Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर हमला, 'आप ने केवल भ्रष्टाचार के मॉडल दिए'

चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी के मद्देनजर आज सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह तीन दिसंबर को स्कूल बंद रहने की जानकारी छात्रों, स्टाफ सदस्यों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों व अभिभावकों तक पहुंचा दें। वहीं, कुछ इलाकों के निजी स्कूलों ने भी एमसीडी चुनाव की तैयारी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी अभिभावकों को मैसेज से भेजी गई है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;