लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

IND vs NZ 2nd T20 Highlights: सूर्या के चौके से एक गेंद शेष रहते जीता भारत, न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम पहला टी20 21 रन से हार गई थी, लेकिन दूसरा मैच छह विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। 100 रन के लक्ष्य को भारत ने एक गेंद रहते हासिल किया।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:23 PM, 29-Jan-2023

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था। जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया। इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है। निर्णायक मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए थे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन की पारी खेली थी। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए थे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 19 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला। 

न्यूजीलैंड की ओर से मैच में सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की एलेन और कॉनवे के बीच हुई थी। वहीं, भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी सूर्यकुमार और हार्दिक के बीच हुई। दोनों ने 30 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई छक्का नहीं लगा। बिना छक्का लगे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 239 गेंदें फेंकी गईं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में बिना छक्के के 238 गेंदें फेंकी गई थीं।
10:16 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत को 18 रन की जरूरत

17 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 82 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों में 18 रन और हार्दिक पांड्या चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अभी भी 18 गेंदों पर 18 रन की जरूरत है। वॉशिंगटन सुंदर नौ गेंदों में 10 रन बनाकर रन आउट हुए थे। 
10:00 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत को 29 रन की जरूरत

14 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 13 रन और वॉशिंगटन सुंदर नौ गेंदों में 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब भी 36 गेंदों में 29 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
09:43 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत को तीसरा झटका

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने राहुल त्रिपाठी को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 13 रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 51 रन है। भारत को अभी भी जीत के लिए 54 गेंदों में 49 रन की जरूरत है।
09:39 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत को 51 रन की जरूरत

10 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव दो रन और राहुल त्रिपाठी 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अब 60 गेंदों में 51 रन की जरूरत है। ईशान किशन 19 रन और शुभमन गिल 11 रन बनाकर आउट हुए।
09:35 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत को दूसरा झटका

भारत को 46 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन रन आउट हुए। वह 32 गेंदों में 19 रन बना सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है।
विज्ञापन
09:14 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत को पहला झटका

भारत को चौथे ओवर में 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। फिलहाल ईशान किशन और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 17 रन है।
09:08 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: भारत की सधी हुई शुरुआत

भारत ने तीन ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल आठ गेंदों में 11 रन और ईशान किशन 10 गेंदों में तीन रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
08:45 PM, 29-Jan-2023

न्यूजीलैंड ने भारत को 100 रन का लक्ष्य दिया

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा है। कीवी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। यह भारत के खिलाफ टी20 में न्यूजीलैंड का सबसे कम स्कोर है। भारतीय स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए। स्पिनर्स ने कुल चार विकेट लिए। भारत के लिए विकेट का खाता भी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने खोला। उन्होंने फिन एलेन को क्लीन बोल्ड किया। एलेन 11 रन बना सके।

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह भी 11 रन बना सके। पार्ट टाइम स्पिनर दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स (5) को आउट कर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने डेरिल मिचेल को क्लीन बोल्ड किया। मिचेल आठ रन बना सके।

मार्क चैपमैन को कुलदीप ने रन आउट किया। वह 21 गेंदों में 14 रन बना सके। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को कप्तान हार्दिक पांड्या ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद 18वें ओवर में अर्शदीप ने एक ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ईश सोढ़ी को हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिर फर्ग्यूसन को सुंदर के हाथों कैच कराया। सोढ़ी एक रन और फर्ग्यूसन खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान मिचेल सैंटनर 19 रन और जैकब डफी छह रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अर्शदीप ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, चहल, कुलदीप, हुड्डा, सुंदर और हार्दिक को एक-एक विकेट मिला।
08:38 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को आठ झटके

17वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने माइकल ब्रेसवेल को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद 18वें ओवर में अर्शदीप ने एक ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ईश सोढ़ी को हार्दिक के हाथों कैच कराया। फिर फर्ग्यूसन को सुंदर के हाथों कैच कराया। सोढ़ी एक रन और फर्ग्यूसन खाता भी नहीं खोल सके।
08:05 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका

13वें ओवर में 60 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। दीपक हुड्डा के ओवर में कुलदीप यादव के शानदार थ्रो पर मार्क चैपमैन रन आउट हुए। वह 21 गेंदों में 14 रन बना सके। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 62 रन है। फिलहाल माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं।
07:52 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को चौथा झटका

10वें ओवर में 48 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका। कुलदीप यादव ने डेरिल मिचेल को क्लीन बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में आठ रन बना सके। भारतीय स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी हो रही है। युजवेंद्र चहल ने फिन एलेन को और वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को आउट किया था। वहीं, दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा था। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 48 रन है। फिलहाल मार्क चैपमैन और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। 
07:37 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

सातवें ओवर में 35 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। फिलिप्स 10 गेंदों में पांच रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन क्रीज पर हैं। भारतीय स्पिनर्स के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खेलने में परेशानी हो रही है। युजवेंद्र चहल ने फिन एलेन को और वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को आउट किया था।
07:28 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में 28 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंदों में 11 रन बना सके। इससे पहले चहल ने फिन एलेन को आउट किया था। पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 29 रन है। फिलहाल मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।
07:00 PM, 29-Jan-2023

IND vs NZ Live: ओपनर एलेन और कॉनवे क्रीज पर

न्यूजीलैंड के ओपनर्स फिन एलेन और डेवोन कॉनवे मैदान पर हैं। पिछले मैच में दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी थी। इस मैच में भी उनसे यही उम्मीद होगी। हार्दिक पांड्या भारत की ओर से पहले ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहले ओवर में छह रन खर्च किए। 
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;