10:31 PM, 27-Jan-2023
न्यूजीलैंड ने भारत को हराया
न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम की दूसरी हार है। इससे पहले टीम श्रीलंका से हारी थी। वहीं, भारतीय टीम पिछले करीब 15 महीने बाद टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड से हारी है। इस मैच से पहले इस फॉर्मेट में कीवी टीम से भारत को पिछली हार 31 अक्तूबर 2021 को मिली थी। तब टी20 वर्ल्ड कप में दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था।
मैच में सूर्यकुमार और सुंदर के अलावा भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। अर्शदीप ने चार ओवर में 51 रन लुटाए थे। उमरान ने एक ओवर में 16 रन, मावी ने दो ओवर में 19 रन और हार्दिक ने तीन ओवर में 33 रन लुटाए थे।
10:11 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को सातवां झटका
भारत को दो ओवर में दो झटके लगे हैं। 16वें ओवर में दीपक हुड्डा मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्टंप आउट हुए। वह 10 रन बना सके। इसके बाद 17वें ओवर में शिवम मावी रन आउट हुए। वह दो रन बना सके। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर सात विकेट पर 127 रन है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं।
09:53 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: कप्तान भी पवेलियन लौटे
भारत को लगातार दो ओवर में दो झटके लगे हैं। सूर्यकुमार 12वें ओवर में आउट हुए थे। 13वें ओवर में कप्तान हार्दिक पांड्या भी खराब शॉट खेलकर आउट हुए। वह 20 गेंदों में 21 रन बना सके। हार्दिक का कैच ब्रेसवेल ने अपनी ही गेंद पर लपका। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन है। भारत को 42 गेंदों में 87 रन की जरूरत है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।
09:48 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: सूर्यकुमार आउट
12वें ओवर में 83 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। ईश सोढ़ी ने सूर्यकुमार यादव को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। वह अर्धशतक से चूक गए। सूर्या ने 34 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और दो छक्के जड़े। सूर्या ने हार्दिक के साथ 51 गेंदों में 68 रन की साझेदारी निभाई। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 88 रन है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं।
09:42 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: हार्दिक-सूर्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 74 रन बना लिए हैं। 15 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा था। उसके बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली है। दोनों ने अभी तक 41 गेंदों में 59 रन की साझेदारी निभा ली है। सूर्या फिलहाल 27 गेंदों पर 39 रन और हार्दिक 16 गेंदों में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को अब भी 100+ रन की जरूरत है।
09:37 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: हार्दिक-सूर्यकुमार पर दारोमदार
नौ ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। 15 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा था। उसके बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली है। दोनों ने 48 रन की साझेदारी कर ली है। सूर्या फिलहाल 23 गेंदों पर 29 रन और हार्दिक 14 गेंदों में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
09:11 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को तीन बड़े झटके
177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। 15 रन पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। तीसरे ओवर में जैकब डफी ने राहुल त्रिपाठी को कॉनवे के हाथों कैच कराया था। त्रिपाठी खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद चौथे ओवर में मिचेल सैंटनर शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया। शुभमन छह गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 20 रन है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। ईशान किशन चार रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।
09:00 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: भारत को पहला झटका
भारत को दूसरे ओवर में 10 के स्कोर पर पहला झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को क्लीन बोल्ड किया। वह पांच गेंदों में चार रन बना सके। फिलहाल राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
08:42 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड ने भारत को 177 रन का लक्ष्य दिया
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 177 रन का लक्ष्य दिया है। 20 ओवर में कीवी टीम ने छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने मैच में खराब गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर के कोटे में 51 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया। 20वें ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी के लिए आए और 27 रन लुटा दिए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में नाबाद 59 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। वहीं, डेवोन कॉनवे ने 35 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक रहा। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप, कुलदीप और शिवम मावी को एक-एक विकेट मिला।
08:35 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को छठा झटका
19वें ओवर में 149 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा। शिवम मावी ने कप्तान मिचेल सैंटनर को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया। सैंटनर पांच गेंदों में सात रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और ईश सोढ़ी क्रीज पर हैं।
08:25 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को पांचवां झटका
18वें ओवर में 139 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने डेवोन कॉनवे को दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। कॉनवे 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में कॉनवे ने सात चौके और एक छक्का लगाया। इसी ओवर में कीवी टीम को पांचवां झटका लगा। ईशान किशन ने माइकल ब्रेसवेल को विकेट के पीछे से रन आउट किया। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 141 रन है। फिलहाल कप्तान मिचेल सैंटनर और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
08:18 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: कॉनवे का अर्धशतक
16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 16 गेंदों में 17 रन और डेवोन कॉनवे 31 गेंदों में 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। यह कॉनवे के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक रहा।
08:01 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
13वें ओवर में 103 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव ने ग्लेन फिलिप्स को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। फिलिप्स ने डेवोन कॉनवे के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 60 रन की साझेदारी निभाई। फिलिप्स 22 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल डेरिल मिशेल एक रन और कॉनवे 28 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 104 रन है।
07:51 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: कॉनवे-फिलिप्स क्रीज पर मौजूद
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 79 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों में नौ रन और डेवोन कॉनवे 19 गेंदों में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
07:44 PM, 27-Jan-2023
IND vs NZ Live: महंगे साबित हुए उमरान मलिक
आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवोन कॉनवे 14 गेंदों में 27 रन और ग्लेन फिलिप्स सात गेंदों में पांच रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आठवें ओवर में गेंदबाजी करने आए उमरान मलिक ने 16 रन लुटाए। वहीं, इससे पहले पांचवें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट झटके थे।