लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Congress Live: सोनिया बोलीं- 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'

अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Feb 2023 06:01 PM IST
Congress National Convention 2023 Live Updates Priyanka Gandhi in Raipur News in Hindi
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

खास बातें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है। आज यहां प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेता यहां पहुंच रहे हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

लाइव अपडेट

06:01 PM, 25-Feb-2023

कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया

कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। जिसकी फीस 5 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किया गया है। सभी वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया। ट्रांसजेंडर्स को लेकर भी प्रावधान है। सभी प्रस्तावों को अधिवेशन में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
05:21 PM, 25-Feb-2023

अखिलेश प्रताप सिंह बोले- पता नहीं कहां से अफवाह फैल गई

सोनिया गांधी के राष्ट्रीय राजनीति से सन्यास लेने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वह हम सब की मुखिया हैं। पता नहीं कहां से अफवाह फैल गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। 
05:10 PM, 25-Feb-2023

कांग्रेस नेता उदित राज ने पीएम मोदी पर दिए बयान पर दी सफाई

कांग्रेस के नारे 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' पर उदित राज ने कहा है कि 'यह एक राजनीतिक भाषा है। जब प्रधानमंत्री 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात करते हैं, तो क्या उनका मतलब यह है कि वह कांग्रेस को खत्म करना चाहते हैं या उसका पंजीकरण रद्द करना चाहते हैं?...देश को स्वस्थ रखना है तो जरूरी है कि पीएम मोदी की 'राजनैतिक कब्र' खोदी जाए...
विज्ञापन
05:03 PM, 25-Feb-2023

दिग्विजय सिंह ने कहा सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पर दिया बयान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि AICC के अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का भाषण है, जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में घोषणा की, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुई, उन्होंने केवल उसी ओर निर्देशित किया है। 
04:02 PM, 25-Feb-2023
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन में शोक प्रस्ताव रखा गया। कांग्रेस परिवार के सभी दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
03:20 PM, 25-Feb-2023
सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों को देखें तो 2004 और 2009 के चुनावों में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह जी के कुशल नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी। 
 
विज्ञापन
02:46 PM, 25-Feb-2023
सोनिया गांधी ने कहा कि खरगे एक जमीनी कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस में सर्वोच्च पद तक की यात्रा भारत के उन आदर्शों को दर्शाती है जिनके लिए हमारा स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया था और हमारे संविधान के मूल्य हैं। यह आंतरिक लोकतंत्र की हमारी समृद्ध और अद्वितीय परंपरा को जारी रखता है।
01:58 PM, 25-Feb-2023

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा

पार्टी की कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों की संख्या में भी इजाफा करने का फैसला हुआ है। अब इसके सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है।
01:56 PM, 25-Feb-2023

पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव

छत्तीसगढ़ में जारी कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में पार्टी संविधान में कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके तहत अब कांग्रेस में सिर्फ डिजिटल तौर पर सदस्यता दी जाएगी और डिजिटल रिकॉर्ड ही रखे जाएंगे।
12:56 PM, 25-Feb-2023
कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा है कि 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'
11:31 AM, 25-Feb-2023

मल्लिकार्जुन खरगे अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अधिवेशन को संबोधित कर रहे हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज मैं गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में चारो तरफ नफरत का माहौल। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि हम सभी उस गौरवशाली विरासत की नुमाइंदगी कर रहे हैं, जिसे- महात्मा गांधी जी, पंडित नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस जी, सरदार पटेल जी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद जी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी, सरोजिनी नायडू जी, इंदिरा जी, राजीव जी ने अपने समर्पण से सींचा है।


   
10:45 AM, 25-Feb-2023

नेताओं के स्वागत के लिए बिछाई गईं फूलों की पंखुड़ियां

कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन के लिए रायपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के स्वागत के लिए सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछाई गई।
 
10:39 AM, 25-Feb-2023

अधिवेशन को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। अधिवेशन में आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा होगी।
 
10:22 AM, 25-Feb-2023

Congress Live: सोनिया बोलीं- 'कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है'

प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर
कांग्रेस पार्टी का 85वां अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज रायपुर पहुंची। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed