12:37 PM, 26-May-2023
उर्दू और संगीत का रिजल्ट 100 फीसदी
संगीत गायन, वादन और उर्दू का परिणाम 100 फीसदी रहा। वहीं पंजाबी का पास प्रतिशत 99.19 फीसदी रहा।
12:28 PM, 26-May-2023
लड़कियों ने मारी बाजी
10वीं में 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। ट्रांसजेंडर का परिणाम 100 फीसदी रहा है। अर्बन क्षेत्र का परिणाम रुरल क्षेत्र से कम रहा। अर्बन एरिया का पास प्रतिशत 96.77 और रुरल एरिया का पास प्रतिशत 97.74 फीसदी रहा।
12:21 PM, 26-May-2023
653 बच्चे हुए फेल
10वीं की परीक्षा में 2 लाख 81 हजार 327 स्टूडेंट्स बैठे थे। जिनमें से 2 लाख 74 हजार 400 पास हुए। 653 स्टूडेंट फेल हुए हैं। 6171 की रि अपीयर आई।
12:17 PM, 26-May-2023
पठानकोट का परीक्षा परिणाम रहा 99 फीसदी
पठानकोट में 99.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 10वीं के परीक्षा परिणाम में सभी जिलों में 95 प्रतिशत या उससे अधिक का पास प्रतिशत दर्ज किया गया है। बरनाला ने सबसे कम 95.96 प्रतिशत स्कोर किया है।
12:05 PM, 26-May-2023
फरीदकोट की नवजोत को दूसरा स्थान
दूसरे स्थान पर फरीदकोट के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ही नवजोत कौर रहीं उन्हें 650 मे से 648 नंबर मिले। वहीं तीसरे स्थान पर आईं मानसा की हरमनदीप कौर को 646 अंक प्राप्त हुए।
11:55 AM, 26-May-2023
97.54 रहा पास प्रतिशत
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 रहा। वहीं निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 97 रहा।
11:47 AM, 26-May-2023
फरीदकोट की गगनदीप कौर बनीं टॉपर
फरीदकोट के निजी स्कूल संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गगनदीप कौर 100 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की टॉपर बन गई हैं।
11:43 AM, 26-May-2023
सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत निजी स्कूलों से ज्यादा
सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत निजी स्कूलों से ज्यादा रहा है। लड़कियों की पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है।
11:38 AM, 26-May-2023
10वीं का परीक्षा परिणाम जारी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। लड़कियों ने परिणाम में बाजी मारी है।
11:26 AM, 26-May-2023
पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले साल 1,41,528 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुई थीं, जिनमें से 1,40,594 पास हुई थीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.34 था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.83 रहा।
11:20 AM, 26-May-2023
पिछले साल रहा था ये रिजल्ट
2022 में कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 3,11,545 छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें से 3,08,627 छात्र पास हो गए थे।
11:13 AM, 26-May-2023
अलग गजट नहीं छपेगा
बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट के लिए अलग से गजट नहीं छापा जाएगा।
10:59 AM, 26-May-2023
बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
विद्यार्थियों को परिणाम देखने के लिए https://www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा।
10:54 AM, 26-May-2023
तीन लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
परीक्षा में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी बैठे थे।
10:46 AM, 26-May-2023
विद्यार्थी शनिवार सुबह देख पाएंगे परिणाम
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शुक्रवार को परिणाम घोषित होंगे और विद्यार्थी शनिवार सुबह आठ बजे से परीक्षा परिणाम देख पाएंगे।