फरवरी में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए इन स्थानों पर जाएं, खूबसूरत नजारे देखकर खुश हो जाएगा दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 27 Jan 2021 03:07 PM IST
भारत के कई हिस्सों में फरवरी के महीने से सर्दी कम होने लगती है, लेकिन देश में कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां आप फरवरी में भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन स्थानों पर जा सकते हैं। यहां के खूबसूरत नदारे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इन स्थानों पर बर्फबारी की वजह से ठंड काफी होती है, इसलिए अपने साथ गर्म कपड़े जरूर रखें। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे भारत के किन स्थानों में फरवरी के महीने में भी बर्फबारी होती है। इन स्थानों की सुंदरता आप देखते रह जाएंगे। अगली स्लाइड्स में जानिए उन स्थानों के बारे में जहां फरवरी के महीने में भी बर्फबारी होती है...