स्वस्थ रहने के लिए लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लिवर के सही तरीके से काम नहीं करने पर कई तरहों की बीमारियां हो सकती हैं। लिवर के ठीक से काम नहीं करने पर फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन, हेपेटाइटिस, आदि बीमारियां हो सकती हैं। गलत खान-पान की आदतों की वजह से लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता है, जिस वजह से बीमारियों का खतरा रहता है। आज हम आपको बताएंगे लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...