काव्य कैफ़े 'महिला दिवस' पर जल्द ही अपने कवियों के साथ प्रस्तुत होगा। इस ख़ास कड़ी में महिलाओं से संबंधित कविताएं ही पढ़ी जाएंगी। अगर आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं तो
https://www.amarujala.com/kavya-cafe-event?kavya_banner लिंक पर जाकर फ़ॉर्म भर दें। चयनित कवियों से हमारी टीम जल्द ही संपर्क करेगी। कार्यक्रम 6 मार्च की शाम 6 बजे से शुरू होगा। सभी कवि ज़ूम एप के द्वारा जुड़ेंगे। इसका सीधा प्रसारण अमर उजाला काव्य के फेसबुक पेज पर होगा।
काव्य कैफ़े अमर उजाला काव्य का ऐसा मंच है जो उभरते हुए युवा कवियों को समर्पित है ताकि उनकी आवाज़ देश-विदेश के हज़ारों-लाखों लोगों तक पहुंच सके। इसकी कई कड़ियां हम पूरी कर चुके हैं और आगे भी यह सतत जारी है।