फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NCERT LDC Result 2026 Out, 496 Candidates Shortlisted for Typing Test

एनसीईआरटी: एलडीसी भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित, 496 अभ्यर्थी चयनित, कब होगा टाइपिंग टेस्ट? जानें सभी डिटेल्स

Tue, 01 Sep 2026 05:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

एनसीईआरटी ने एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 496 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं। अब इन उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन होगा।

विज्ञापन
NCERT LDC Result 2026 Out, 496 Candidates Shortlisted for Typing Test
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

NCERT LDC Result 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस परीक्षा में 496 उम्मीदवार सफल हुए हैं। सफल उम्मीदवार अब भर्ती के अगले चरण में शामिल होंगे। उन्हें कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 को किया गया था। परीक्षा के करीब साढ़े तीन महीने बाद 31 अगस्त 2026 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन

कब होगा टाइपिंग टेस्ट?

एनसीईआरटी ने एलडीसी पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची अल्फाबेटिकल ऑर्डर में है। चयनित उम्मीदवारों की पात्रता अभी अस्थायी है और दस्तावेजों की जांच के बाद ही अंतिम रूप से तय होगी।

टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन 19 और 20 सितंबर 2026 को एनसीईआरटी, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। 19 सितंबर को क्रमांक 1 से 250 और 20 सितंबर को क्रमांक 251 से 496 तक के उम्मीदवारों का टेस्ट होगा। परीक्षा का समय, स्थान और जरूरी दिशा-निर्देश जल्द ही NCERT की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले NCERT की आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Announcements’ या ‘Vacancies’ सेक्शन में जाएं।
  • LDC Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की PDF फाइल खोलें।
  • PDF में अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed