अमर उजाला
Mon, 26 June 2023
इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा 43 एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 40/45 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बीटेक/एमसीए डिग्री होना और कार्यानुभव आवश्यक है।
इस भर्ती में चयन प्रारंभिक स्क्रीनिंग/ शॉर्ट लिस्टिंग के बाद ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक सालाना वेतन मिलेगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 03 जुलाई, 2023 तक पूरी की जा सकती है।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवदेन शुल्क भरना होगा।
वहीं एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 150 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
आरबीआई में इन पदों पर निकली भर्ती