विस्तार
Indian Navy Agniveer MR, SSR Result 2023: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती एसएसआर/एमआर 01/23 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1500 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 रिक्तियां अग्निवीर (SSR) - 01/2023 बैच के लिए हैं और 100 रिक्तियां अग्निवीर (MR) - 01/2023 बैच के लिए हैं।