सांबा। जिले के नड में स्थित चंबयाल पब्लिक स्कूल में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता क्रीडा भारती खेल संगठन नव विद्या स्कूल धलोट की तरफ से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 8 स्कूलों और स्पोर्ट्स क्लबों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दीदार सिंह सेवानिवृत्त प्राचार्य रहे। लड़कों के 14 वर्ष आयु वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा विजयी रहा। सीएमपी नड दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के 14 वर्ष आयु वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा प्रथम, नव विद्या स्कूल धलोट दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों के 17 वर्ष आयु वर्ग में विजेता सीएमपी नड स्कूल रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा उप विजेता रही। लड़कियों के 17 वर्ष आयु वर्ग में विजेता सीएमपी नड और उपविजेता नव विद्या स्कूल धलोट रहा। संवाद