बिश्नाह। डॉक्टर को बच्चों को दिखाकर आ रही दो महिलाओं से एचडीएफसी बैंक शाखा के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने स्नैचिंग का प्रयास किया। वे एक महिला का पर्स छीन कर भागे तो पर्स एक तरफ गिर गया और महिला के चिल्लाने पर दोनों भाग निकले। महिला की पहचान प्रीति पत्नी पंकज वार्ड-3 और दूसरी की पहचान अंजली पत्नी विकास वार्ड-3 के रूप में हुई। दोनों रिश्तेदार हैं। प्रीति बेटी को दिखाने के लिए एक निजी क्लीनिक गई थी। इस वारदात की जानकारी पुलिस स्टेशन में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद