जम्मू। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी आशा जायसवाल ने कैडर को मिशन 2014 के मद्देनजर अपनी गतिविधियां केंद्रित करने की हिदायत दी है। उन्हाेंने कहा कि देश की पचास फीसदी आबादी महिलाओं की है। अगर महिला शक्ति चाहे तो देश की तकदीर बदल सकती है। वीरवार को प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कार्यकारिणी की सदस्यों को आशा संबोधित कर रही थी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, संगठन मंत्री अशोक कोल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया सेठी और सीनियर भाजपा नेता सुरेश जम्वाल ने भी बैठक को संबोधित किया।
आशा जायसवाल ने कहा कि देश में महिलाओं ने सदियों से अपना लोहा मनवाया है। मौजूदा दौर में महिलाएं रसोई से लेकर राष्ट्रपति तक के अहम मुकाम तक पहुंच चुकी हैं। इसलिए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का अपनी ताकत और गतिविधियों का इस्तेमाल मिशन 2014 पर ध्यान केंद्रित कर करना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने देश की महान महिला हस्तियों का जिक्र किया। उन्हाेंने कहा कि इतिहास इसका गवाह है। शर्मा ने महिला मोर्चा के जम्मू कश्मीर में कामकाज को सराहते हुए उम्मीद जताई कि राज्य में मोर्चा का कैडर बढ़ेगा। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य सुरेश जम्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी अधिक जागरूक है। इसलिए महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक दायित्व निभाने को भी आगे आना चाहिए। बैठक का संचालन अनुराधा चाढ़क ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव अंजू डोगरा ने पढ़ा।