जम्मू। नेपाली लड़की से झूठी शादी करने के बाद उसे छोड़ने के मामले में बख्शीनगर पुलिस की जांच धीमी गति से चल रही है। तीन महीने गुजरने के बाद पुलिस ने अभी तक केस का चालान पेश नहीं किया है। फिलहाल आरोपी जमानत पर है। बताया जा रहा है कि गर्भवती होने के कारण नेपाली लड़की की हालत भी गंभीर है और डाक्टरों ने भी उसे यात्रा करने से मना किया है।
बख्शीनगर पुलिस ने नेपाली लड़की की शिकायत पर मार्च महीने में प्रताड़ना का मामला दर्ज किया था। आईजी जम्मू राजेश कुमार के पास शिकायत लेकर पहुंची इस लड़की के मामले की जांच बख्शीनगर पुलिस को सौंपी और पुलिस ने युवक को राजोरी से दबोच लिया।
कई दिनों तक युवक हिरासत में रहा और बाद में कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार लड़की को डीएनए टेस्ट के लिए बुलाया गया था लेकिन गर्भ के दिन अधिक होने के कारण उसका स्वास्थ्य खराब है और वह नेपाल में है। मूल रूप से राजस्थान में रहने वाले नेपाली लड़की के पूर्वज कई साल पहले ही नेपाल चले गए थे और वहां के नागरिक बन गए हैं।
बंगलूरू में शिक्षा ग्रहण करने के बाद लड़की ने दिल्ली में काम करना शुरू कर दिया। लड़का नेपाल में ही लड़की के परिवार वालों के साथ घुलने-मिलने के बाद लड़की को जम्मू ले आया और श्री रघुनाथ मंदिर में शादी रचाई और कई महीने तक शक्तिनगर क्षेत्र में ठहरे। युवक पत्नी बनाकर लड़की को अपने पैतृक घर राजोरी भी ले गया। जैसे ही लड़की के गर्भवती होने का पता चला तो लड़का मुकर गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस की फिलहाल इस मामले में जांच धीमी है और समय पूरा होने के बाद भी चालान तैयार नहीं कर पाई है।