पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
जम्मू। गांधीनगर अस्पताल में सोमवार को जन्म के बाद हुई बच्चे की मौत के बाद बवाल मच गया। महिला के घर वालों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा मचा दिया। घर वालों ने बताया कि गर्भवती महिला को विजयपुर अस्पताल से बड़े आपरेशन के लिए रेफर किया था लेकिन डाक्टरों की लापरवाही से महिला की किसी ने कोई देखभाल नहीं की और आपरेशन से होने वाला बच्चा सामान्य पैदा हो गया।
कुछ घंटों के बाद डाक्टरों ने महिला के पति को रात पौने नौ बजे मरा बच्चा पैदा होने की बात बताई तो परिवार के लोग भड़क उठे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। पीड़ित स्वाखां मोड़ विजयपुर निवासी महिला के पति रवि कपूर ने गांधी नगर एसएचओ और सीएमओ को लिखित में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रवि के मुताबिक उनकी पत्नी गर्भवती थी। उन्होंने उसे पहले विजयपुर अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने महिला का बड़ा आपरेशन होने की बात कहते हुए गांधीनगर अस्पताल या शालामार ले जाने की राय दी। रवि कुमार सुबह अपनी बीवी को गांधीनगर अस्पताल ले आए। यहां महिला को लेबर रूम में रखा गया। फिर वहां से ओपीडी लाया गया। दो-तीन घंटे चेकअप में गुजर गए। अल्ट्रासाउंड भी हो गया। डाक्टरों ने बच्चे का वजन तीन किलो होने की जानकारी दी और इंतजार करने को कहा। महिला जब लेबर रूम में थी, तब छह बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गईं। सात बजे तक कोई डाक्टर नहीं आया। परिवार के लोगों ने भी डाक्टरों को सूचित किया लेकिन किसी भी डाक्टर की कोई खबर नहीं मिली। रवि के मुताबिक उसकी पत्नी की देखभाल नहीं हुई।
जहां बड़ा आपरेशन होना था, वहां, सामान्य डिलीवरी हुई और 7:40 बजे लड़के ने जन्म लिया। इसके बाद भी महिला की देखभाल नहीं की गई। डाक्टरों ने 8:45 बजे उसे सूचना दी कि बच्चा मरा पैदा हुआ है। इस पर परिवार के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया गया।