पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
दोमाना। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी के चीफ पैटरन मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्य की मौजूद गठबंधन सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। ब्लाक भलवाल की पंचायत बरन के गांव मरजाली में आयोजित जनसभा में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासन पूरी तरह से पंगु हो चुका है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पंचायतों के चुनाव होने के दो वर्ष बाद भी पंचायती सदस्यों को अभी तक अधिकार नहीं दिए जा सके।
उन्होंने लोगों से संबोधित होते हुए कहा कि राज्य में सरकार के बहुत से मंत्री भ्रष्टाचार मामलों में संलिप्त हैं और आज वह कोर्ट से स्टे आर्डर लेकर मंत्री पद पर बने हुए हैं। लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि लोग राज्य में परिवर्तन ला सकते हैं। वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव के संकेत देते हुए पार्टी कैडर से कहा कि वे लोगों के काम करने के लिए आगे आएं और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करें।
इस मौके पर पीडीपी जिला ग्रामीण के अध्यक्ष ठाकुर सूरम सिंह ने कहा कि लोगों को चाहिए वह पीडीपी की नीतियों के समर्थन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में हाल ही में कैबिनेट में किए गए फेरबदल में जम्मू के लोगोें को नजरअंदाज किया गया है। यह नेशनल कान्फ्रेंस की सोची-समझी चाल है। सरपंच दलबीर सिंह ने क्षेत्र में विकास के कामों को नजर अंदाज करने को लेकर सरकार और स्थानीय विधायक को भी आडे़ हाथों लिया। इस मौके पर बोलने वालों में सरदार रंगील सिंह, वेद महाजन प्रमुख थे। इस अवसर पर सरपंच प्रभाकर सिंह, जगदीश लाल, पीडीपी महासचिव बलवीर सिंह भी उपस्थित थे। मंच संचालन पीडीपी जोनल प्रधान विक्रम सिंह ने किया।