पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का सियासी फायदे के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे राष्ट्रवादी संगठन के आतंकवाद से लिंक होने का बयान भारत के लिए गाली और पाकिस्तान के लिए ताली के सामान है। इस बयान से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का पक्ष आतंकवाद को लेकर कमजोर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी वोट की राजनीति के लिए इस तरह के बयान को बर्दाश्त नहीं करेगी और शिंदे की बर्खास्तगी तथा कांग्रेस की माफी तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। यह तीखे शब्द वीरवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा के देशव्यापी आंदोलन के तहत जम्मू में पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कहे।
शहनवाज ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि वर्ष 2014 में होने वाले आम चुनाव के लिए उसकी जमीन खिसक चुकी है। ऐसे में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की ओर से वोट बैंक सुरक्षित करने के लिए आरएसएस जैसे राष्ट्रवादी संगठन के आतंकवाद से लिंक जैसे बयान दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बयान से पाकिस्तान और वहां पर बैठे आतंकवादी तालियां बजा रहे हैं। लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद तक इस बयान का स्वागत कर चुके हैं। नतीजा साफ है कि जो पाकिस्तान न कर सका वह केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कर दिखाया है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष गृह मंत्री के बयान से कमजोर हुआ है और राष्ट्रवादी लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। भाजपा देश भक्तों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी और शिंदे के इस्तीफे या उन्हें बर्खास्त किए जाने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। शहनवाज ने कांग्रेस के महासचिव के दिग्विजय सिंह के आतंकवादियों को पूरे सम्मान के साथ उनके नाम के आगे श्री और जी लगाने पर भी चुटकी ली।