जम्मू। पुलिस ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर उसके पुतले और झंडे की सुरक्षा की। मंगलवार को सिटी चौक में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को पाकिस्तान का पुतला और झंडा फूंकने से रोका। बजरंगियों की पिटाई करने के अलावा धक्का मुक्की भी की। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमाकांत दुबे और महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता ने सिटी थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा पाकिस्तान का संरक्षण करने पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने ऐसा करने से इनकार किया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता अखंड भारत संकल्प दिवस पर शक्ति आश्रम रिहाड़ी से सिटी चौक तक रैली निकाल रहे थे। जैसे ही सिटी चौक में पहुंच कर पाकिस्तान में हिंदुओं के धर्मांतरण और उन पर अत्याचारों के विरोध में पाकिस्तान का झंडा और पुतला फूंकने लगे। सिटी चौक पुलिस ने पाकिस्तान के पुतले पर हल्ला बोल दिया। बाद में पुलिस कर्मियों ने पाकिस्तान का पुतला प्रदर्शनकारियों से छीनते हुए लाठीचार्ज भी किया।
जिसमें बजरंग दल के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलाें में राकेश शर्मा, विक्रम और गोविंद शामिल हैं। विहिप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमाकांत दुबे और महानगर इकाई के अध्यक्ष डॉ. वीके गुप्ता ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की।
डॉ. दुबे और गुप्ता ने कहा कि यह साबित करना है कि सिटी चौक पुलिस को पाकिस्तान की चिंता अधिक है। जबकि बजरंग दल के कार्यकर्ता पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और अखंड भारत संकल्प दिवस के मद्देनजर प्रदर्शन कर रहे थे। दोनों विहिप नेताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।