उधमपुर। आदर्श कालोनी इलाके में स्थित ईदगाह में शुक्रवार को ईद-मिलाद-उल-नबी का पर्व हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। नमाजियों ने एकजुट होकर नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले मिल कर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
शहर व आसपास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में नमाजी दोपहर करीब दो बजे ईदगाह में एकत्र हुए। यहां सभी ने एकजुट होकर विधिवत नमाज अता की। नमाज अता करने से पहले मौलवी ने नमाजियों को इस विशेष दिन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एकता व शांति का प्रतीक है। नमाज अता करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। अंत मेंें दावत का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी सूरत सिंह, तहसीलदार सेटलमेंट संजीव शर्मा व अन्य कई लोग मौजूद थे।