{"_id":"31-28371","slug":"Udhampur-28371-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0917\u0943\u0939\u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u092a\u0926 \u0938\u0947 \u0924\u0924\u094d\u0915\u093e\u0932 \u0939\u091f\u093e\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u092e\u093e\u0902\u0917 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री पद से तत्काल हटाने की मांग
Udhampur
Published by:
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
भद्रवाह/रामबन/रियासी। भाजपा व संघ द्वारा हिंदू आतंकवाद फैलाने का बयान देने के विरोध में भाजपा मंडल भद्रवाह ने मंडल प्रधान सतीश चंद्र कोतवाल की अध्यक्षता में सेरी बाजार में केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया।
वहीं रामबन और रियासी में भी बयान से आहत लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला जलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। इस दौरान सभी ने गृहमंत्री को पद से तत्काल हटाने और उनके द्वारा तत्काल माफी मांगने की बात कही। भद्रवाह में हुए प्रदर्शन में शामिल भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सस्य मनजीत राजदान, भाजयूमो मंडल प्रधान अंकीत गुप्ता, राज सिंह कोतवाल, देस राज काटल, यूदवीर सिंह कोतवाल, कौशल कोतवाल, राज सिंह चाढक, पूनीत मेहत व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडल प्रधान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इतने बडे़ मंत्री द्वारा इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना बयान देना शर्म की बात है। उधर रामबन में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदी चौक पर नारेबाजी कर शिंदे का पुतला फूंका। इस मौके पर जिला प्रधान विजय मोहन ठाकुर, नीलम लैंगहे, मंडल प्रधान मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, रियासी में भी गृहमंत्री शिंदे के खिलाफ भाजपाइयों ने रोष रैली निकाली। मुख्य बस अड्डे पर भाजपा के जिला प्रधान अजय नंदा, प्रवक्ता एडवोकेट कुलदीप दूबे, मंडल प्रधन चमन लाल भगत, पूर्व पार्षद सुदेश पुरी, लोकल बाडी सेल के राज्य प्रधान शील मंगोत्रा, सुंदर शर्मा, महिला नेता चंद्रकांत शर्मा ने कहा कि इस बयान से करोड़ों हिंदुस्तानियों के दिलों को ठेस पहुंची है।