{"_id":"30-28378","slug":"Rajouri-28378-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने िश्ांदे के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने िश्ांदे के पुतले फूंके
Rajouri
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
राजोरी/नौशेरा/सुंदरबनी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को राजोरी, पुंछ, नौशेरा और सुंदरबनी में विरोध प्रदर्शन किए। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगह-जगह उनके पुतले आग के हवाले कर दिए। कार्यकर्ताओं ने शिंदे को राष्ट्रपति से बर्खास्त करने की मांग की। राजोरी में भाजपा के जिला प्रधान भारत भूषण वैद्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने सरकार और सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। वरिष्ठ नेता बिवोध गुप्ता, योगेश शर्मा और कुलदीप राज गुप्ता ने भी अपने संबोधन में शिंदे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उधर, सुंदरबनी में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशी कुमार शिंदे का पुतला फूक कर नारेबाजी की और राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम रखा। करीब आधे घंटे के लिए हाईवे जाम करके गृह मंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान जरनैल सिंह खालसा, रिटायर मास्टर मुल्ख राज, ज्ञान चंद शर्मा, तिलक राज गुप्ता, राकेश गुप्ता, युवा मंच के प्रधान आदर्श भारती, संजय कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, नौशेरा में केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भाजपाइयों की। बैठक करके भाजपा मंडल प्रधान नौशेरा मूल राज शर्मा की देखरेख में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा भाजपा और संघ पर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा मंडल प्रधान मूल राज शर्मा, राज्य कार्यकारिणी भाजपा सदस्य राज कुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा महासचिव भाजपा ने शिंदे की बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी बयान पर माफी मांगे। विवादित बयान व कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते विदेशी ताकतों व पाकिस्तान को भी शह मिलती है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस गलत बयानबाजी करके देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है, महंगाई व भ्रष्टाचार से ध्यान हटाया जा रहा है जिसे भाजपा कभी सहन नहीं करेगी। जान बूझकर भाजपा की छवि को खराब करने के लिए गृहमंत्री शिंदे गलत बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपाइयों ने जमकर केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन भी किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे को बर्खास्त करते की मांग भी की गई। इस मौके पर भाजपा के अशोक वर्मा, पवन शर्मा, सुरेंद्र आनंद और डा. अशोक शर्मा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इक्टठे होकर केंद्र सरकार और गृहमंत्री शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
राजोरी/नौशेरा/सुंदरबनी। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वीरवार को राजोरी, पुंछ, नौशेरा और सुंदरबनी में विरोध प्रदर्शन किए। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगह-जगह उनके पुतले आग के हवाले कर दिए। कार्यकर्ताओं ने शिंदे को राष्ट्रपति से बर्खास्त करने की मांग की। राजोरी में भाजपा के जिला प्रधान भारत भूषण वैद्य के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने सरकार और सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका। वरिष्ठ नेता बिवोध गुप्ता, योगेश शर्मा और कुलदीप राज गुप्ता ने भी अपने संबोधन में शिंदे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
उधर, सुंदरबनी में भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशी कुमार शिंदे का पुतला फूक कर नारेबाजी की और राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम रखा। करीब आधे घंटे के लिए हाईवे जाम करके गृह मंत्री का पुतला जलाया। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान जरनैल सिंह खालसा, रिटायर मास्टर मुल्ख राज, ज्ञान चंद शर्मा, तिलक राज गुप्ता, राकेश गुप्ता, युवा मंच के प्रधान आदर्श भारती, संजय कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं, नौशेरा में केंद्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग भाजपाइयों की। बैठक करके भाजपा मंडल प्रधान नौशेरा मूल राज शर्मा की देखरेख में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा भाजपा और संघ पर हिंदू आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। भाजपा मंडल प्रधान मूल राज शर्मा, राज्य कार्यकारिणी भाजपा सदस्य राज कुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा महासचिव भाजपा ने शिंदे की बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी बयान पर माफी मांगे। विवादित बयान व कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते विदेशी ताकतों व पाकिस्तान को भी शह मिलती है। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस गलत बयानबाजी करके देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है, महंगाई व भ्रष्टाचार से ध्यान हटाया जा रहा है जिसे भाजपा कभी सहन नहीं करेगी। जान बूझकर भाजपा की छवि को खराब करने के लिए गृहमंत्री शिंदे गलत बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपाइयों ने जमकर केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन भी किया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शिंदे को बर्खास्त करते की मांग भी की गई। इस मौके पर भाजपा के अशोक वर्मा, पवन शर्मा, सुरेंद्र आनंद और डा. अशोक शर्मा समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इक्टठे होकर केंद्र सरकार और गृहमंत्री शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।