नौशेरा। शुक्रवार को नौशेरा में भाजपा महिला मोर्चा ने रोष रैली निकालते हुए गैस की मूल्य वृद्धि पर विरोध जताया। महिलाओं ने कहा कि एक तो केंद्र सरकार दिन ब दिन महंगाई बढ़ाती जा रही है ऊपर से गैस सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर रही है। सबसिडी पर मिलने वाले सिलेंडरों की संख्या भी घटाकर छह कर दी गई है जो आम लोगों के साथ अन्याय है।
शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने बैठक करने के बाद एक रोष रैली निकाली। रैली का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान नीना शर्मा कर रही थीं। मौके पर अणु भसीन, बबू गुंबल, प्रवीण शर्मा, आशा गुजराल, डाली गुजराल, शारदा सरवाल, मधु शर्मा समेत सैकड़ों महिलाएं हाथों में गैस सिलेंडर लिए केंद्र सरकार हाय-हाय का नारा लगा रही थीं। ये महिलाएं केंद्र सरकार से गैस के बढ़े मूल्य को वापस लेने की मांग करने के साथ ही सबसिडी पर दिए जाने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रही थीं। महिलाओं ने कहा कि छह सिलेंडरों से साल भर गुजारा मुश्किल है। सरकार को चाहिए कि वो सबसिडी पर दिए जाने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 करे। प्रदर्शन करने के बाद महिलाओं ने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।