राजोरी। गोटका गांव में अवैध संबंधों के चलते एक फौजी की हत्या हो गई। गोली महिला को भी मारी गई लेकिन वह बच गई। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फौजी की हत्या का आरोप महिला के पति पर लगाया गयाहै। घटना के समय फौजी महिला के साथ उसके ही घर में था। हत्या का आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।
थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका निवासी ओमवीर सिंह का 28 वर्षीय बेटा कुलदीप सेना में है। इस समय उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के रजौरी में थी। कुलदीप विवाहित है, लेकिन उसके गांव की ही एक महिला गुड्डो (पत्नी सुंदर) से अवैध संबंध थे। गुड्डो का पति ट्रक चालक है। सोमवार की रात गांव में जागरण हो रहा था। उसी दौरान लोगों को फायरिंग की आवाज सुनी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो देखा कि गुड्डो के घर में चारपाई पर कुलदीप मृत पड़ा है। गुड्डो भी चारपाई के नीचे गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी थी। गुड्डो की गर्दन और कुलदीप के सिर में गोली मारी गई थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसओ सरूरपुर पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गुड्डो को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया। इसके बाद कुलदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक फौजी की मां सुदेश देवी ने गुड्डो के पति सुंदर और उसके पुत्र राजू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।