पुंछ। डाक्टरों के एक केंद्रीय दल ने बुधवार को राजा सुखदेव सिंह अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अस्पताल में डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड एग्जामिनेश शुरू करने की संभावनाओं की जांच पड़ताल की।
तीन सदस्यीय दल में आबजर्वर के तौर पर पीजीआई रोहतक, हरियाणा के एचओडी सर्जरी डॉक्टर संजय मारवा, डॉक्टर जतिंद्र मेहता और डॉक्टर इमरान बुखारी शामिल रहे। वह उपायुक्त राहुल यादव के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से पीर पंजाल क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखने का क्रम शुरू किया गया है। इसके तहत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्लोमा इन नेशनल बोर्ड एग्जामिनेश शुरू करने हेतु चुना गया है। जहां भविष्य में डॉक्टरों को सर्जरी और मेडिसिन में डिप्लोमा कोर्स करने की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इससे जिला अस्पताल का कायाकल्प होगा। साथ ही अस्पताल में कई और स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अन्य सुविधाएं भी स्थापित होंगी।