हीरानगर। सीमापार से आतंकी घुसपैठ के लगातार मिल रहे इनपुट के चलते वीरवार को सुरक्षाबलों की ओर से सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग चार घंट तक सुरक्षाबलों ने क्षेत्रों को खंगाला।
जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव बोबिया और पांसर इलाकों में सुबह करीब नौ बजे पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। जो दोपहर करीब एक बजे तक चला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने वीरान इलाकों और छोटे-बड़े नालों को बारीकी से खंगाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह रूटीन सर्च ऑपरेशन था। बॉर्डर डीएसपी रविंद्र सिंह ने बताया इस तरह के रूटीन सर्च ऑपरेशन चलते रहते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका बनी रहती है।