न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:51 PM IST
देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मंगलवार को एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। उनकी पत्नी उषा नायडू की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
नायडू फिलहाल घर में ही क्वारंटीन हैं। ट्वीट में कहा गया कि मंगलवार की सुबह उप राष्ट्रपति की रुटीन कोविड-19 जांच हुई थी, जो पॉजिटिव आई। वह एसिम्टोमैटिक हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है। उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।