{"_id":"5edbd0da633e09566e5fddfc","slug":"schools-have-been-converted-into-quarantine-centers-many-state-governments-are-not-ready-to-open-schools-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में तब्दील हुए हैं स्कूल, कई राज्य सरकारें अभी स्कूलों को खोलने के लिए तैयार नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्वारंटीन सेंटर में तब्दील हुए हैं स्कूल, कई राज्य सरकारें अभी स्कूलों को खोलने के लिए तैयार नहीं
Sat, 06 Jun 2020 10:55 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : पीटीआई
लॉकडाउन के चार चरण के बाद केंद्र सरकार जन-जीवन को वापस पटरी पर लाने के लिए आठ जून से भारी छूट देने जा रही है। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर पहले की तरह सभी सेवाएं बहाल करने की तैयारी है, लेकिन स्कूल खोलने को लेकर कई राज्यों की सरकारों ने अभी इसपर फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित ज्यादातर राज्य जुलाई में स्कूलों को खोलने को तैयार नहीं हैं। राज्य सरकारें कह रही हैं कि जुलाई में स्कूलों को खोलना संभव नहीं है, क्योंकि ज्यादातर राज्यों में स्कूलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया गया है। लगातार बढ़ती संक्रमितों की संख्या के बीच स्कूलों को खाली कराना संभव नहीं होगा। हालांकि कई राज्य केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन बाद राज्यों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की जाएगी। फिलहाल ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन पर ज्यादा जोर है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश
राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि प्रदेश के समस्त स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि सरकार ने जुलाई में स्कूल खोलने के लिए कहा है, लेकिन अभी कोई तारीख नहीं तय की गई है।
विज्ञापन