लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस के कुछ बैंकों को स्विफ्ट सिस्टम से बाहर किया गया है। रूस के सेंट्रल बैंक को भी स्विफ्ट सिस्टम से बाहर किया गया। उसकी 63,000 करोड़ डॉलर की संपत्तियों को फ्रीज किया गया है।
व्यापक हो प्रतिबंध, तभी होगा असरदार
बेअसर: रूसी बैंक पहले ही अमेरिका से प्रतिबंधित हैं। तेल व गैस के लिए होने वाले लेन-देन को प्रतिबंध से बाहर रखा गया। रूस इसी से 40 प्रतिशत राजस्व पाता है, लिहाजा ताजा प्रतिबंध ज्यादा प्रभावी नहीं माने जा रहे। विशेषज्ञों के अनुसार व्यापक वित्तीय प्रतिबंधों का ही असर होता है। 2012 में अमेरिका ने ईरान को स्विफ्ट सिस्टम से पूरी तरह बाहर किया। उसका 50 प्रतिशत तेल निर्यात राजस्व बंद हुआ, कुल 30 प्रतिशत विदेशी कारोबार भी खत्म हो गया।
असर: अमेरिका को उम्मीद है कि सेंट्रल बैंक के 63,000 करोड़ डॉलर की संपत्तियां फ्रीज करने का व्यापक असर हो सकता है। हालांकि रूस इसके लिए भी 2014 से तैयारी कर रहा था। शुरुआती असर रूबल में डॉलर के मुकाबले गिरावट के रूप में सामने आ सकता है। एक स्तर तक महंगाई भी बढ़ सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Please wait...
Please wait...
Followed