फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rbi governor Shaktikanta Das to hold meeting with bank chiefs on saturday

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास आज करेंगे बैंक प्रमुखों के साथ बैठक

Sat, 02 May 2020 12:39 AM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
rbi governor Shaktikanta Das to hold meeting with bank chiefs on saturday
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास - फोटो : PTI

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास वित्तीय क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने और कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट के बीच उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए बैंकों के प्रमुखों के साथ आज बैठक करेंगे। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


इस बैठक में आरबीआई द्वारा घोषित कई उपायों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इनमें ब्याज दर में संशोधन और उपभोक्ताओं तक इसका लाभ पहुंचने के साथ ही उद्योग जगत की मदद के लिये नकदी डालने के लिये किये गए उपाय शामिल हैं।
विज्ञापन


संकट से जूझ रहे छोटे एवं मध्यम उद्योग तथा ग्रामीण क्षेत्र की मदद के लिये किये गये उपायों की भी इस बैठक में समीक्षा की जाएगी। इस बीच, सरकार ने लॉकडाउन को चार मई से दो और सप्ताह के लिये बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की। हालांकि संक्रमण से मुक्त क्षेत्रों और जिलों के लिए पाबंदियों में ढील दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने लाल, नारंगी तथा हरे क्षेत्रों में जोखिम के आधार पर विस्तारित लॉकडाउन के दौरान गतिविधियों को विनियमित करने के लिये नए दिशानिर्देश जारी किए। रिजर्व बैंक ने कर्जदारों, ऋणदाताओं और म्यूचुअल फंड सहित अन्य संस्थाओं के दबाव को कम करने के लिए कई कदमों की घोषणा की है तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पहल का वादा किया है।

आरबीआई ने नकदी की स्थिति से निपटने के लिए फरवरी 2020 की मौद्रिक नीति की बैठक के बाद जीडीपी के 3.2 प्रतिशत के बराबर नकदी अर्थव्यवस्था में डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed