मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार ही सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली एनसीआर समेत हिमाचल प्रदेश और मुंबई के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। इससे तपती गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। उधर खराब मौसम और कंजेशन के चलते रात 8:45 से 9: 45 के बीच दिल्ली से 24 फ्लाइट डायवर्ट की गई हैं।
सड़कों पर दिल्लीवासियों को मौसम का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को इस मौसम में ठंडक महसूस होने लगी।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार तय समय सीमा से पहले ही मानसून पूरे भारत में पहुंच चुका है जो कि आमतौर पर हर साल 15 जुलाई तक दस्तक देता है। विभाग ने अगले 4 दिन के भीतर सात राज्यों (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय) में भारी बारिश और 18 राज्यों में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, 1 जून से 2 जुलाई के बीच देशभर में 167.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 7 फीसदी कम है। एक अनुमान के मुताबिक अगर मानसून सामान्य रहता तो देश में एक महीने के भीतर 180.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती।
वहीं, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, हिमाचल, पंजाब, उत्तरी हरियाणा, झारखंड, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा में अच्छी बारिश का अनुमान जाहिर किया गया है।
अमरनाथ यात्रा रोकी गई
जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक के साथ ही शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई। बीते दो दिन में यात्रा को दो बार रोका गया। बालटाल और पहलगाम, दोनों ही मार्गों पर फिसलन हो गई थी जिसकी वजह से यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था।
मनाली-लेह मार्ग बंद
हिमाचल में भी मानसून सक्रिय है मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। हिमाचल में मढ़ी के पास पहाड़ी धंसी गई तो वहीं मनाली-लेह मार्ग बंद किया गया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और चंबा में बारिश-भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।