ब्रिटेन में पैगम्बर मोहम्मद की बेटी पर बनी फिल्म का विरोध

अमर उजाला

Wed, 15 June 2022

Image Credit : social media
फिल्म 'द लेडी ऑफ हेवेन' को लेकर ब्रिटेन में विवाद शुरू हो गया है। फिल्म पर ईशनिंदा का आरोप लग रहा है। 
 
Image Credit : social media
ब्रिटेन में फिल्म पर रोक लगाने की मांग हो रही है। हालांकि, सरकार ने इससे इंकार किया है। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया
विरोध प्रदर्शन करने वालों ब्रिटेन सरकार में सलाहकार लीड्स स्थित मक्का मस्जिद के मुखिया इमाम कारी मुहम्मद असीम भी शामिल हैं। विरोध के बाद इमाम को सलाहकार के पद से हटा दिया गया है।   
Image Credit : amar ujala
 फिल्म में पैगंबर मुहम्मद की बेटी फातिमा की कहानी दिखाई गई है। इसी को लेकर इसका विरोध शुरू हो गया। कई शहरों में फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए।
Image Credit : Social media
 इमाम ने इस फिल्म को इस्लाम को नीचा दिखाने वाला बताया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
फिल्म का विरोध करने वालों का कहना है कि पैगम्बर मोहम्मद और उनके परिवार के किसी सदस्य पर फिल्म बनाना धार्मिक भावजनाओं को नुकसान पहुंचाना है।
Image Credit : social media
फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मलिक शिबाक को सोशल मीडिया पर जान से मार डालने की धमकियां मिल रहीं हैं। उनका कहना है कि वो इन सबसे डरने वाले नहीं हैं।
Image Credit : social media

ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी से पिछड़े विराट

सोशल मीडिया
Read Now