न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:05 PM IST
केंद्र शासित राज्य दादरा नगर हवेली और दमन दीव अब एक हो जाएंगे। इनके विलय के लिए केंद्र शासित राज्य विलय विधेयक 2019 को राज्यसभा में मंगलवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस विधेयक को लोकसभा से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है।
विलय के बाद अब इस केंद्र शासित राज्य का नाम दादरा नगर हवेली और दमन दीव होगा। बिल पर बहस के दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने सदन में कहा, 'इस कदम से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, विकास को गति मिलेगी और दोनों राज्यों में होने वाला प्रशासनिक खर्च भी कम होगा।' उन्होंने कहा, 'इस विलय के प्रस्ताव को दोनों केंद्र शासित राज्यों की सिविल सोसायटी और इस क्षेत्र से आने वाले सांसदों ने भी मंजूरी दी है।'
विलय के बाद अब देश में आठ केंद्र शासित राज्य होंगे। इससे पहले जम्मू कश्मीर और लद्दाख के गठन के बाद देश में केंद्र शासित राज्यों की संख्या 9 हो गई थी। इस विलय के बाद एक संख्या घटकर अब आठ हो जाएगी।