अमर उजाला
Wed, 27 July 2022
पहली बार पाकिस्तान में कोई हिंदू महिला डीएसपी बन पाई है। ये महिला है मनीषा रुपेता। मनीषा पाकिस्तान में डीएसपी के तौर पर नियुक्त होने वाली पहली हिंदू महिला हैं।
सिंध लोक सेवा की परीक्षा पास करने और प्रशिक्षण हासिल करने के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
मनीषा सिंध के पिछड़े और छोटे से जिले जाकूबाबाद की रहने वाली हैं। यहीं से उन्होंने अपनी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा हासिल की।
उनके पिता जाकूबाबाद में व्यापारी थे। मनीषा जब 13 साल की थीं तब उनका निधन हो गया था।
मनीषा की तीन बहनें एमबीबीएस डॉक्टर हैं, जबकि उनका इकलौता और छोटा भाई मेडिकल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।
मनीषा ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही मैं बिना किसी को बताए सिंध लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी भी करती रही। परीक्षा में मुझे 16वां स्थान मिला। तब ओवरऑल 438 आवेदक सफल हुए थे।
मनीषा ने स्वतंत्र रूप से डीएसपी का प्रभार संभालने से पहले कराची के सबसे मुश्किल इलाके ल्यारी में ट्रेनिंग ली। इस इलाके में पुलिस विभाग में ऑफिसर बनने वाली मनीषा पहली महिला हैं।
2025 महिला विश्व कप भारत और WTC फाइनल इंग्लैंड में