मुंबई एक ओर फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी का सामना कर रही है तो दूसरी ओर यहां आतंकी हमला होने की आशंका भी बढ़ गई है। मुंबई पुलिस को सूचना मिली है कि खालिस्तानी तत्व शहर में हमला कर सकते हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार से सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। शहर की पुलिस हाई अलर्ट पर है।
जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने यह कदम केंद्रीय एजेंसियों से यह सूचना मिलने पर उठाया है कि खालिस्तानी आतंकी नववर्ष के मौके पर शहर में आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 31 दिसंबर को मुंबई के सघन इलाकों में उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल सकती है। कोरोना के चलते धारा 144 यहां पहले से ही लागू है।
रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
मुंबई रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए शहर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कल 3000 से अधिक रेलवे अधिकारी तैनात किए जाएंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से मुंबई में पहले ही नए साल का जश्न फीका ही रहने की उम्मीद है इस आतंकी खतरे की आशंका ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।
विस्तार