महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व सांसद धनंजय महाडिक और दो अन्य लोगों के खिलाफ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। 21 फरवरी को पुणे में हुए शादी समारोह को लेकर ये मामला दर्ज किया गया है।
इस समारोह में एनसीपी प्रमुख शरद पवार, भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद थे।
बता दें कि महाराष्ट्र में दोबारा से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं जिसके बाद कई जिलों में सख्ती लागू की गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं नागपुर सात मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
पुणे में भी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी लोगों के घर से निकलने पर रोक है। महाराष्ट्र के चार अन्य जिलों अकोला, वाशिम, बुल्ढाड़ा और यवतमाल में भी पाबंदियां लगाई गई हैं। केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों को आरटी-पीसीआर जांच में तेजी लाने को कहा है।