कर्नाटक कांग्रेस के विधायक के रमेश कुमार के रेप पर दिए विवादस्पद बयान पर विवाद और बवाल बढ़ने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायक की रेप वाली टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि इस तरह की टिप्पणियां ‘अपमानजनक’ हैं। रमेश कुमार के इस विवादस्पद बयान को लेकर उनकी जबरदस्त आलोचना हो रही है और कई महिला नेताओं ने उन्हें बर्खास्त करने की मांग भी की।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया और पूछा कि वे इस पर चुप क्यों हैं? भाजपा ने आरोप लगाया कि महिलाओं के बारे में इस प्रकार के आपत्तिजनक बयान देने का कांग्रेस में एक इतिहास रहा है।
यूपी के नेताओं की बेचैनी बढ़ी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस विधायक के एक बयान ने यूपी में कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी, क्योंकि सिर्फ इस बयान से महिला सशक्तिकरण के प्रियंका गांधी की चुनावी रणनीति को तगड़ा झटका लगने का डर हुआ। राहुल और प्रियंका गांधी की शनिवार को बाराबंकी के हैदरगढ़ में 'भाजपा भगाओ, महंगाई हटाओ रैली' है और पार्टी रणनीतिकारों के लिए समय से पहले इसका डैमेज कंट्रोल करना जरूरी था।
प्रियंका गांधी से सवाल पूछे जाते
यूपी चुनाव से जुड़े पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा ‘शनिवार को होने वाली रैली में जब प्रियंका या राहुल गांधी मंच से बोलते तो विपक्ष और मीडिया उनसे इसी मुद्दे पर सवाल करता और हमारा मुख्य मुद्दा पीछे रह जाता। इसलिए समय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक को संदेश देना जरूरी था।’
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के रणनीतिकारों ने समय रहते यह भांप लिया कि पार्टी विधायक ने कितना आपत्तिजनक बयान दिया है और इससे विरोधियों को यूपी में कांग्रेस पर हमला करने का एक मौका मिल सकता है। और प्रियंका गांधी के मुख्य चुनाव नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर सवाल उठ सकते हैं।
प्रियंका ने बनाया है महिला सशक्तिकरण को मुद्दा
प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में महिला सशक्तिकरण को सबसे मुख्य मुद्दा बनाया है। हाथरस दुष्कर्म मामले पर प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा को लंबे समय तक मुद्दा बनाए रखा। लेकिन अपने ही पार्टी के विधायक के विवाद में फंसने के बाद यूपी चुनाव से जुड़े नेताओं को इस बात की चिंता सताने लगी कि यदि विरोधियों ने इस मामले को और तूल दिया तो विपक्ष पार्टी विधायक के इस बयान को चुनाव में भी मुद्दा बना सकता हैं, इसलिए प्रियंका गांधी ने समय रहते इस मामले में दखल दिया।
कांग्रेस ने यूपी में 40 फीसदी महिलाओं को चुनाव में टिकट देने का फैसला किया है। इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों के लिए कई चुनावी वादे किए गए हैं। लड़कियों को स्कूटी और मोबाइल फोन और महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर देने समेत कई बातें कहीं गई हैं।
विस्तार