फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jp Nadda will soon announce his team, new faces may get a chance

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द घोषित करेंगे अपनी नई टीम, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

Fri, 22 May 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 22 May 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Jp Nadda will soon announce his team, new faces may get a chance
जेपी नड्डा(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने निर्वाचन के चार महीने बाद पदाधिकारियों की नई टीम गठित करने की तैयारी पूरी कर ली है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस महीने के आखिर या जून महीने की शुरुआत में नई टीम की घोषणा की जा सकती है, जिसमें नए चेहरों को संगठन में शामिल करने की पूरी संभावना है। फिलहाल नड्डा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी नामों पर विचार विमर्श कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पद संभालने के बाद नड्डा ने पहले राज्यों में चुनावों और फिर पूरे देश में कोरोना संकट के चलते अभी तक अपनी टीम का पुनर्गठन नहीं किया था। लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने अब इसकी प्रक्रिया चालू होने की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि नड्डा ने नई टीम में कई पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को तरजीह देने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


वे टीम में अनुभवी नेताओं के साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका दे सकते हैं। सूत्रों ने कहा, कई वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव करने की भी संभावना है। लेकिन बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों के चलते भूपेंद्र यादव और कैलाश विजयवर्गीय को इन राज्यों के प्रभारियों के तौर पर बरकरार रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

  •  उत्तराखंड, हिमाचल पर भी निगाह

पार्टी संगठन में बदलाव को ध्यान में रखते हुए नड्डा की नजरें आगामी सालों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले चुनावों पर भी है। सूत्रों का कहना है कि नड्डा इन राज्यों में नए चेहरों को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दे सकते हैं। साथ ही इन राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को भी नई टीम में कुछ स्थान मिलने की संभावना है। इससे इतर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली के कुछ पूर्व नेताओं को भी राष्ट्रीय संगठन में मौका दिया जा सकता है।

  • वित्त मंत्री को मिलेगी पार्टी संसदीय बोर्ड में जगह

सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पार्टी के सर्वोच्च निर्णायक विंग यानी संसदीय बोर्ड में शामिल किया जा सकता है। उनके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व कई अन्य राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी संसदीय बोर्ड में मौका मिल सकता है।



पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने पदों पर बरकरार रहेंगे। हालांकि सूत्रों ने दोनों को नड्डा की टीम में नई भूमिका मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed