न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:25 PM IST
मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड पर मंगलवार को एक हादसा हो गया जिसमें नौसेना के तीन नौसैनिकों की जान चली गई। यह हादसा आईएनएस रणवीर पर हुआ जिसके आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार विस्फोट होते ही जहाज के कर्मचारियों ने स्थिति को काबू में लाने की कोशिश शुरू कर दी।
दुर्घटना में कोई खास भौतिक नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि आज नौसेना डॉकयार्ड पर दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। आईएनएस के एक इंटर्नल कंपार्टमेंट में विस्फोट होने से नौसेना के तीन जवानों की मौत हो गई।
जल्द ही बेस पर पहुंचने वाला था
नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और यह जल्द ही बेस पोर्ट पर पहुंचने वाला था। जानकारी के अनुसार भारतीय नौसेना की ओर से इस विस्फोट के कारणों की जांच करने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश जारी कर दिया गया है।
11 जवानों के घायल होने की सूचना
आईएनएस रणवीर मूलतः पूर्वी तट (वाइजैग) पर तैनात रहनेवाला युद्धपोत है। यह नवंबर 2021 से मुंबई में था और जल्दी ही इसकी वापसी होनी थी। मंगलवार शाम अचानक इसके अंदरूनी हिस्से में विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से तीन नौसैनिक मारे गए। इसके अलावा 11 जवानों के घायल होने की सूचना है।
रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक विस्फोट के तुरंत बाद पोत पर मौजूद क्रू सदस्यों ने पहुंचकर विस्फोट के कारण लगी आग पर काबू पा लिया, जिसके कारण पोत को अधिक नुकसान से बचा लिया गया। नौसेना सूत्रों का कहना है कि पोत पर सुसज्जित हथियार और विस्फोटक भी इस हादसे से सुरक्षित रहे।
विस्तार