न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:57 AM IST
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस आंग्रे पर तैनात एक जवान ने गुरुवार को खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जवान ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से सिर में गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान उसकी तरफ दौड़े और वे उसे आर्मी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम अखिलेश यादव (25) है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और करीब सात सालों से नौसेना में नौकरी कर रहा था। मुंबई पुलिस की तरफ से मामले में 'एक्सीडेंटल डेथ' की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के संबंध में जवान के परिजन और साथियों से पूछताछ की जा रही है।