Hindi News
›
India News
›
Indian soldiers recognized as peace ambassadors in the world, more than 2.75 lakh soldiers contributed
{"_id":"64754e5f04e9601af5024c86","slug":"indian-soldiers-recognized-as-peace-ambassadors-in-the-world-more-than-2-75-lakh-soldiers-contributed-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता: दुनिया में भारतीय जवानों की शांति दूतों के तौर पर बनी पहचान, 2.75 लाख से ज्यादा जवानों ने दिया योगदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानवता: दुनिया में भारतीय जवानों की शांति दूतों के तौर पर बनी पहचान, 2.75 लाख से ज्यादा जवानों ने दिया योगदान
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 May 2023 06:46 AM IST
वैश्विक स्तर पर शांति स्थापना व अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुपालन की जिम्मेदारी मोटे तौर पर सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों पर है, लेकिन भारत इसका सदस्य नहीं होते हुए भी विश्व शांति के लिए चलाए जाने वाले अभियानों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में शामिल है।
संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों में भारतीय सेना (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
29 मई को 75वां संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया गया। हिंसा, अराजकता और युद्धग्रस्त क्षेत्रों में मानवता की उम्मीद जगाने का नाम ही संयुक्त राष्ट्र शांति सेना है। भारतीय सेना इन अभियानों में अहम भागीदार रही है। 1948 से अब तक विश्व शांति के अभियानों में भारतीय सेना के 2.75 लाख से ज्यादा जवान शामिल हुए हैं।
वैश्विक स्तर पर शांति स्थापना व अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुपालन की जिम्मेदारी मोटे तौर पर सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों पर है, लेकिन भारत इसका सदस्य नहीं होते हुए भी विश्व शांति के लिए चलाए जाने वाले अभियानों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में शामिल है। सोमवार को भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले साथी सैनिकों को राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, थल सेना उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार के साथ नौसेना, वायु सेना, विदेश मंत्रालय और संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
1948 में फलस्तीन से हुई शुरुआत
29 मई, 1948 में संयुक्त राष्ट्र शांति पर्यवेक्षण संगठन (यूएनटीएसओ) ने अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की मदद से फलस्तीन में शांति स्थापना अभियान शुरू किया।
अब तक भारतीय सेना के 159 जवानों ने दुनियाभर में शांति सुनिश्चित करने के लिए प्राणों का बलिदान दिया है।
5,000 से ज्यादा सैनिक तैनात
संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अब तक भारतीय सेना के 2,75,000 जवानों ने 50 से ज्यादा अभियानों में भागीदारी की है। फिलहाल, संयुक्त राष्ट्र के 12 शांति स्थापना अभियानों में भारतीय सेना के 5,900 जवान तैनात हैं।
संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध पर भारतीय सेना की इन्फैंट्री बटालियन, हेलिकॉप्टर, कार्वेट, इंजीनियर कंपनी और सिग्नल कोर के जवानों को तैनात किया गया है।
शांति सैनिकों का योगदान सराहनीय
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 75वें संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सराहना करते हुए कहा, संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के साहस, समर्पण और प्रतिबद्धता को सलाम है। शांति व सुरक्षा में उनका योगदान सराहनीय है।
विज्ञापन
शांति सैनिक दुनिया का धड़कता हुआ दिल
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियों गुटेरस ने शांति सैनिकों को दुनिया को जीवित बनाए रखने वाला धड़कता हुआ दिल करार दिया। उन्होंने कहा, इस बार संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस की थीम शांति मेरे साथ शुरू होती है, रखी गई है।
महिला सैनिकों की दूसरी सबसे बड़ी टुकड़ी : संघर्ष क्षेत्रों में महिला शांति सैनिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए, भारत ने मोनस्को और यूनिस्फा अभियानों के तहत दूसरी सबसे बड़ी महिला टुकड़ी तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।