Hindi News ›   India News ›   Hyderabad family Four members who had gone to America for holiday died in road accident

Telangana: हैदराबाद के चार सदस्यीय परिवार की US में मौत; छुट्टियां मनाने गए थे, ट्रक से टकरा कर कार में लगी आग

Mon, 07 Jul 2025 11:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 11:19 PM IST
सार

अमेरिका में दो सड़क दुर्घटनाओं में छह भारतीय लोगों की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में छुट्टियां मनाने गए हैदराबाद के एक ही परिवार को चार सदस्यों की मौत हो गई। परिवार को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा। दूसरी, दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। 

Hyderabad family Four members who had gone to America for holiday died in road accident
सड़क दुर्घटना में परिवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

    अमेरिका में छुट्टियां मनाने गए हैदराबाद के चार सदस्यीय परिवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक ने परिवार की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे उसमें आग लग गई। गाड़ी में आग लगने के चलते सभी की मौत हो गई। मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद वापस लाया जाएगा। 



    जानकारी के अनुसार, तेजस्विनी, श्री वेंकट और उनके दो बच्चे अमेरिका के डलास में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। परिवार के चारों सदस्य अटलांटा में अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद वापस लौट रहा था, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: 26/11 हमले की साजिश में पाकिस्तान की बड़ी भूमिका, तहव्वुर राणा ने खोले कई राज
    विज्ञापन

    न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत
    अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी एक इसी तरह की सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय मानव पटेल और 23 वर्षीय सौरव प्रभाकर के रूप में हुई है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर लिखा, 'दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, जिसमें क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के दो भारतीय छात्रों मानव पटेल और सौरव प्रभाकर की मृत्यु हो गई।'

    ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: 26/11 हमले की साजिश में पाकिस्तान की बड़ी भूमिका, तहव्वुर राणा ने खोले कई राज

    10 मई को ईस्ट कोकेलिको टाउनशिप में हुई दुर्घटना
    लैंकेस्टर काउंटी कोरोनर के कार्यालय के अनुसार, दुर्घटना 10 मई को ईस्ट कोकैलिको टाउनशिप में हुई। प्रभाकर कार चला रहा था। सीसीटीवी फुटेज में कार सड़क से उतरकर पहले पेड़ और फिर एक पुल से टकराते हुए देखा गया। दुर्घटना में प्रभाकर और पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार के आगे की सीट पर बैठा एक अन्य यात्री घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। 

    विज्ञापन

    Followed