अमर उजाला
Sat, 2 July 2022
पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुपुर शर्मा के खिलाफ सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अलावा नुपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई में दो, दिल्ली, हैदराबाद और श्रीनगर में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। सभी जगह नुपुर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया गया है।
नुपुर ने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। ऐसे में वह बयान दर्ज कराने के लिए घूम-घूमकर अलग-अलग शहर में नहीं जा सकती हैं।
इसको लेकर नुपुर शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर थी। जिसमें उन्होंने मांग की थी कि देशभर में उनके खिलाफ दर्ज मामलों की सुनवाई दिल्ली में हो।
उनकी इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए नुपुर को कोई राहत देने से इनकार कर दिया।
एक बार फिर नीरज चोपड़ा के संस्कारों ने जीता दिल