फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Home Ministry Daily Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Himachal Pradesh

CORONA: मरीजों के ठीक होने की दर 17.48 फीसदी, केस दोगुना होने की रफ्तार भी घटी

Tue, 21 Apr 2020 07:37 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 21 Apr 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Home Ministry Daily Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Himachal Pradesh
corona virus bulletin 21 April - फोटो : ANI
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1335 नए मामले सामने आए हैं। अबतक कुल 18 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कोरोना वायरस को लेकर कई और जानकारियां दीं। प्रेस कांफ्रेंस में कोविड-19 पर गठित एंपावर्ड ग्रुप 4 के चेयरमैन अरविंद पांडा भी मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि 23 राज्यों के 61 जिलों में 14 दिन से कोई नया मामला नहीं आया है और अब संक्रमण की दर भी कम हो रही है। साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 17.48 फीसदी है। (ये आंकड़े शाम चार बजे तक के हैं)
विज्ञापन

 
विज्ञापन
एंपावर्ड ग्रुप 4 के चेयरमैन ने कहा
  • 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हुई, कोरोना के मामले 18 हजार के पार, कुल 590 लोगों की मौत हुई।
  • पिछले 24 घंटे में 1335 नए मामले सामने आए हैं।
  • कोविड वॉरियर्स के लिए बनाया गया मास्टर डाटाबेस।
  • covidwarriors.gov.in पर कोरोना योद्धाओं से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं।
  • डाटाबेस में 1.24 करोड़ कोरोना योद्धाओं की जानकारी।
  • अस्पतालों-डॉक्टरों की जानकारी ले सकते हैं। 
  • ट्रेनिंग की जानकारी देने के लिए वेबसाइट igot.gov.in बनाई गई। 
  • आयुष छात्रों को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं, 15 हजार आयुष योद्धा तैनात किए गए हैं।  
  • 18 लाख से ज्यादा वालंटियर्स ने ज्वाइन किया है। 
गृह मंत्रालय ने कहा
  • जो इलाके हॉटस्पॉट नहीं हैं, वहां लॉकडाउन में कुछ छूट देकर कार्यों की अनुमति दी गई है।
  • प्रवासी मजदूरों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए परमिट दिए गए हैं।
  • चार राज्यों में सहायता के लिए केंद्र की टीम भेजी गई है।
  • 20 अप्रैल के बाद कई ग्रामीण इलाकों में काम शुरू हुआ है, कुछ राज्यों में मनरेगा व सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है।
  • खुशी है कि ग्रामीण कोरोना को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं और मुंह पर गमछा-रुमाल बांध रहे हैं।
  • सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें जैसे कि सोशल डिस्टेंसिंग और घरों में ही बने रहना।
  • महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान में केंद्र की टीमों को सहयोग मिल रहा है। 
  • प. बंगाल में जो टीम गई, राज्य सरकार और प्रशासन से सहयोग नहीं मिल रहा है। 
  • ये आपदा अधिनियम के तहत केंद्र सरकार के निर्देशों का उल्लंघन है।  
आईसीएमआर ने कहा  
  • अबतक 4 लाख 49 हजार 810 टेस्ट हुए हैं।  
  • कल 35 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए थे। 
  • सभी राज्यों में रैपिड टेस्ट किट बांटी गई, एक राज्य ने कहा कि वहां कुछ समस्या आई।
  • कोरोना को साढ़े तीन महीने हो चुके हैं, अब जो भी चीज सामने आएगी उसे और रिफाइन करना पड़ेगा।
  • रैपिड और आरटी-पीसीआर टेस्ट में फर्क मिला है।
  • राज्य अगले दो दिन में ये टेस्ट किट इस्तेमाल ना करें, जांच के बाद हम रिप्लेसमेंट के लिए कंपनी को कह सकेंगे।
  • दो दिन तक जांच करेंगे, जांच के बाद दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
  • ये एक नई बीमारी है, पिछले साढ़े तीन महीने में विज्ञान आगे बढ़ा है और पीसीआर टेस्ट को ईजाद किया। इंसानों पर पांच वैक्सीन का ट्रायल किया गया है। इससे पहले इस तरह की बीमारी का कोई मामला नहीं दिखा है। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा
  • अबतक 18601 संक्रमित, 3252 लोग स्वस्थ हुए।
  • कल 705 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जो अबतक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
  • मरीजों के ठीक होने की दर 17.48  फीसदी है। 
  • 23 राज्यों के 61 जिलों में 14 दिन से कोई नया केस नहीं।
  • इसमें महाराष्ट्र के चार नए जिले भी शामिल हैं- लातूर, उस्मानाबाद, हिंगोली और वाशिम। 
  • राजस्थान के प्रतापगढ़ में 28 दिन से कोई नया मामला सामने नहीं आया। 
  • रक्तदान के लिए हेल्पलाइन नंबर बनाए गए। 
  • डीएनए वैक्सीन तैयार करने के लिए सहयोग दे रहे हैं।
  • कोरोना मामले दोगुना होने की रफ्तार अब घट रही है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed