India Ki Udaan: भारत आजादी के 75 साल होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है, साथ ही इस यात्रा में भारत ने अनेकों उपलब्धियां भी हासिल की हैं। वहीं गूगल ने इस अवसर पर भारत की कला और संस्कृति की कहानी बताने के लिए एक डिजिटल संग्रह 'भारत की उड़ान' का अनावरण किया।
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारत की उड़ान डिजिटल संग्रह का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया।
गूगल ने डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का किया एलान
गूगल ने एक बयान में कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के साथ गूगल भी संस्कृति मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा करता है। साथ ही गूगल ने डूडल ऑर गूगल प्रतियोगिता का एलान किया जो 'अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा' शीर्षक पर आधारित है। ये कक्षा एक से दस तक के छात्रों के लिए है। इस साल के डूडल ऑर गूगल के विजेता 14 नवंबर को भारत में गूगल होमपेज पर अपनी कलाकृति देखेंगे।
वहीं जी किशन रेड्डी ने अपने संबोधन में गूगल की टीम से 'हर घर तिरंगा' पर एक विशेष डूडल बनाने का आग्रह किया, जो इसके कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
गूगल से कर डाली यह मांग
साथ ही अपने भाषण में, उन्होंने कहा कि गूगल 3,000 से अधिक केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सीमाओं की डिजिटल मैपिंग में संस्कृति मंत्रालय की मदद कर सकता है जो साइटों की बेहतर निगरानी और अतिक्रमण की जाँच में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ अभिलेखीय सामग्री के डिजिटलीकरण में भी मदद कर सकता है।
भारत सरकार ने जारी किया बयान
रेड्डी ने कहा कि इसलिए, हम गूगल की टीम से सरकार की परिवर्तनकारी यात्रा में भागीदार बनने और भारत के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने का आग्रह करते हैं। वहीं सरकार ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि यह आयोजन संस्कृति मंत्रालय और गूगल के बीच एक दशक से चली आ रही साझेदारी की निरंतरता है। यह संयुक्त समरोह 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
दरअसल गूगल ने एक नई वेबसाइट बनाई है जिसका नाम गूगल आर्ट और कल्चर है, इस वेबसाइट पर भारत के पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी जानकारी से लेकर खेल, गायन, इसरो, साहित्य, फिल्म आदि से मिली उपलब्धियों को डिजिटल रूप में दर्शाया गया है।
विस्तार