फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
टाइमलाइन

Disha Patani House Firing: बहन की टिप्पणी से दिशा पाटनी की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी तक, अब तक क्या-क्या हुआ?

अभिनेत्री दिशा पाटनी की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। मुंबई पुलिस इसकी तैयारी कर रही है। दिशा के बरेली स्थित घर में हुई फायरिंग को देखते हुए मुंबई पुलिस ये तैयारी कर रही है। दिशा के विदेश से लौटने के बाद उनका सुरक्षा घेरा बढ़ सकता है। बरेली के एसएसपी ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है। बरेली में दिशा के घर पर लगातार दो दिन फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। दो आरोपियों के एकनाउंटर और अन्य के पकड़े जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि महिला सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन सजग है।  

दरअसल, 12 अप्रैल को दिशा के बरेली स्थित घर पर तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो आरोपी बाइक पर बैठकर आए और नौ राउंड फायरिंग करके भाग गए। जिस समय फायरिंग हुई उस समय दिशा पाटनी के पिता सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी, उनकी मां और बहन खुशबू पाटनी घर पर मौजूद थे। आइये टाइमलाइन के जरिए जानते हैं कि दिशा पाटनी के घर फायरिंग क्यों हुई? इसके पीछे किसका हाथ है? आरोपी कौन हैं? पुलिस ने कैसे इस सभी आरोपियों पर शिकंजा कसा?  दिशा पाटनी के परिवार ने इस घटना पर क्या कहा?

Followed